Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

लड़कियों ने शुरू किया स्पेस प्रोग्राम, इस साल के आखिर तक माइक्रो सैटेलाइट छोड़ने की तैयारी

0
362

  • 17 से 25 साल की लड़कियां स्कूल-कॉलेज से छुट्‌टी के बाद मिशन पर काम करती हैं
  • टीम के किसी सदस्य की पृष्ठभूमि साइंस से नहीं रही, फिर भी सभी ने चुनौती को स्वीकार किया

Dainik Bhaskar

Jul 08, 2019, 09:33 AM IST

बिश्केक. किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक के एक छोटे से ऑफिस में 17 से 25 साल की लड़कियों का समूह स्कूल-कॉलेज से छुट्‌टी के बाद कंप्यूटर पर जुटा रहता  है। सभी किर्गिस्तान का पहला स्पेसक्राफ्ट बनाने के लिए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

लड़कियों के इस समूह का नाम सैटेलाइट गर्ल्स है। यह प्रोजेक्ट मार्च 2018 में शुरू हुआ था, इस साल के आखिर तक माइक्रोसैटेलाइट लॉन्च करने का लक्ष्य है।

19 साल की एलिन है टीम लीडर
किर्गिस्तान में 15 की उम्र में लड़कियों की शादी करा दी जाती है। ऐसे में यह कोशिश खास हो जाती है। दल का नेतृत्व 19 साल की एलिन एनिसिमोवा कर रही हैं। एलिन के मुताबिक टीम के किसी भी सदस्य की पृष्ठभूमि साइंस से नहीं रही, फिर भी इस चुनौती को स्वीकार किया।