Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

मैथ, एसएस, साइंस के 6 अध्यापक सम्मानित

0
324

सेवानिवृत्त पुलिस कप्तान रामप्रकाश की अध्यक्षता में गुरुद्वारा सिंह सभा जीरा में अध्यापक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में अलग-अलग स्कूलों से अच्छा काम करने वाले 6 अध्यापकों को सीनियर सिटीजन काैंसिल की ओर से सम्मानित किया गया। इन अध्यापकों में जगजीत सिंह पंजाबी मास्टर सरकारी हाई स्कूल मनसूर देवा, ज्योति मैथ मिस्ट्रेस सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल जीरा, तेजिइंद्रजीत सिंह एसएस मास्टर सरकारी मिडिल स्कूल बंडाला नो, गुरमीत सिंह मैथ मास्टर सरकारी हाई स्कूल लहरा रोही, अकविंदर सिंह साइंस मास्टर सरकारी मिडिल स्कूल महिया वाला कलां,तथा गुरुदत्ता मल्होत्रा मैथ मास्टर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कसूआना को सम्मानित किया गया। सीनियर सिटीजन काउंसिल के पदाधिकारियों ने अध्यापकों को मुबारक देते हुए कहा कि और भी मेहनत और लगन से वह अपना शैक्षणिक फर्ज अदा करें। इस समय जसविंदर सिंह खालसा, सुरेंद्र पाल सिंह बेदी, सुरजीत सिंह बेदी, अशोक कुमार, अमरजीत सिंह स्नेहरवी, जोगिंदर सिंह, निर्मला बेदी, अमरजीत कौर सोढ़ी, विनीता झांजी, गुरबख्श सिंह, प्रताप सिंह, दलजीत सिंह, सोहन सिंह, हरचरणजीत सिंह, जेपी गुप्ता, निर्मल चंद, सुखदेव सिंह, जसवंत सिंह गिल, बलविंदर सिंह इत्यादि उपस्थित थे।

सम्मानित किए गए अध्यापकों के साथ सीनियर सिटीजन काउंसिल जीरा के सदस्य।