Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

महिलाओं व युवतियों को सुरक्षित स्तनपान के प्रति जागरूक किया

0
286

चण्डीगढ़। समाजसेवी संस्था सूर्या फाउंडेशन, चंडीगढ़ द्वारा गाँव हल्लोमाजरा व रायपुर खुर्द में शिविर लगाकर यहां की महिलाओं व युवतियों को सुरक्षित स्तनपान के प्रति जागरूक किया गया। संस्था की चेयरपर्सन व संस्थापक निदेशक डॉ. (श्रीमती ) रमणीक शर्मा ने बताया कि असुरक्षित तरीके से नवजात शिशुओं को स्तनपान करने से शिशु के साथ-साथ माँ के स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक है। स्तनपान सप्ताह के तहत लगाए गए इन शिविरों में चार बैचेज़ में लगभग 80 महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर समाजसेवी प्रोफेसर सर्जरी डॉक्टर ( कर्नल ) आरके शर्मा एवं  संस्था के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।