Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

महात्मा ज्योतिबा फुले  भारत में महिला शिक्षा के अग्रदूत थे।-राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय

0
492

चंडीगढ़, 28 नवंबर – महात्मा ज्योतिबा फुले  भारत में महिला शिक्षा के अग्रदूत थे। उन्होंने जाति व्यवस्था के उन्मूलन, महिलाओं और गरीब वर्ग के लोगों को शिक्षित करने के लिए कार्य किया। यह बात हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने आज महात्मा ज्योतिबा फुलेे की पुण्यतिथि के अवसर पर राज भवन में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कही।
श्री दत्तात्रेय ने कहा कि ज्योतिबा फुले एक सच्चे राष्ट्रवादी, महान विचारक,  जाति विरोधी समाज सुधारक तथा महान लेखक थे। उन्होंने सदैव पिछड़ी जाति, अनुसुचित जाति, गरीब दबे कुचले व वंचित लोगों के कल्याण के लिए कार्य किया । महात्मा फुले  ने अपने अनुयायियों के साथ मिलकर अनुसुचित जाति व पिछड़ी जातियों के लिए समान अधिकार प्राप्त करने के लिए सत्यशोधक समाज का भी गठन किया।
श्री दत्तात्रेय ने कहा कि महात्मा फुले का मानना था कि शिक्षा ही मनुष्य के जीवन को श्रेष्ठ बना सकती है इसी उद्देश्य को लेकर उन्होंने गरीब समाज के लोगों को शिक्षित करने का कार्य किया। सबसे पहले उन्होंने अपनी धर्मपत्नी सावित्रीबाई फुलेे को शिक्षित किया। श्रीमती सावित्री बाई फुलेे जो भारत की प्रथम महिला अध्यापिका बनी ।
आज की युवा पीढ़ी को ज्योतिबा फुले  के संघर्षमयी जीवन से प्रेरणा लेकर गरीब, पिछड,़े वंचित लोगों के कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए तथा इन लोगों को शिक्षित करने के लिए आगे आना चाहिए। यही महात्मा ज्योतिबा फुले  को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कैप्शन – हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय राजभवन में आयोजित कार्यक्रम  में    महात्मा ज्योतिबा फुलेे को श्रद्धांजलि देते हुए ।