गुरुग्राम। हमारी भारतीय संस्कृति में हर त्योहार एकता व भाईचारे का संदेश देता है। हर त्योहार हम सब मिलकर मनाते हैं। यही हमारी संस्कृति की खूबसूरती है। यह बात बीजेपी के जिला सचिव एवं समाजसेवी नवीन गोयल ने यहां सेक्टर-4 में श्रीगणेश उत्सव के समापन अवसर पर गणेश जी की प्रतिमा के सांकेतिक विसर्जन के मौके पर कही।
इस मौके पर संदीप शर्मा, आरके शर्मा, शोभा शर्मा, सचिन शर्मा, प्रथम, पार्थ शर्मा, प्रभव शर्मा, युवा नेता प्रवीण अग्रवाल, राजेश गुलिया, राहुल तायल, केपी गर्ग के अलावा महिला श्रद्धालु भी उपस्थित रही। जिला सचिव नवीन गोयल ने कहा कि हमारी धार्मिक भावनाओं में इतनी शक्ति है कि हम सभी के साथ एकता के सूत्र में बंधकर रहते हैं। भारत के अलावा किसी भी देश की संस्कृति ऐसी नहीं है कि जो हमारी तरह से एकता का संदेश दे। उन्होंने यहां मौजूद सभी अभिभावकों से भी इस बात की अपील की कि अपने बच्चों को समय-समय पर अपनी संस्कृति से अवगत कराएं। अपने त्योहार के बारे में बताएं। कौन सा त्योहार क्यों और कैसे मनाया जाता है, यह सब शिक्षा उन्हें दें। केवल किताबी ज्ञान से काम नहीं चल सकता। पाश्चात्य संस्कृति के इस दौर में हमारे लिए अपनी भावी पीढ़ी में भारतीय संस्कारों का समावेश करना चुनौती भरा है। इस चुनौती को स्वीकारें और संस्कारों को जिवित रखें। नवीन गोयल ने यह भी कहा कि कोरोना महामारी काल में जीवन भी एक चुनौती की तरह हो गया है। इसलिए हर कोई अपने घर, परिवार में सकारात्मक बनाकर रहें। यह हम सबके लिए जरूरी है।
श्री गणेश जी की प्रतिमा का सांकेतिक रूप में विसर्जन कार्यक्रम में सीमित संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की। सभी ने कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए यहां विसर्जन में भाग लिया। पूरा माहौल गणेशमय नजर आया। सभी श्रद्धालु गणेश जी के जयकारे लगाते हुए प्रतिमा विसर्जन में शामिल हुए। गणपति बप्पा मौरया, मंगलमूर्ति मोरया के जयकारों से सेक्टर-4 क्षेत्र गूंज उठा।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020