भाजपा युवा मोर्चा पंचकुला ने की चार मण्डल अध्यक्षों की घोषणा
कुणाल वर्मा-कालका,कारण जोशी-पिंजौर, महेंद्र राणा- मोरनी व तरसेम शर्मा को बनाया गया रायपुर रानी का मण्डल अध्यक्ष
पंचकुला 26 जुलाई: भाजपा युवा मोर्चा पंचकुला जिलाध्यक्ष नरिंदर पाल सिंह लुबाना ने आज ज़िले के चार मंडलों के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की। युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र लुबाना द्वारा यह घोषणा भाजपा ज़िलाध्यक्ष अजय शर्मा व प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल राणा से विस्तार पूर्वक चर्चा करने के बाद की।यह सभी मंडल जिला पंचकूला की कालका विधानसभा में आते हैं।
मण्डल व मण्डल अध्यक्ष इस प्रकार है :-
1.पिंजौर मण्डल – कारण जोशी
2.कालका मण्डल – कुणाल वर्मा
3.मोरनी मण्डल – महेंद्र राणा
4.रायपुर रानी – तरसेम शर्मा
भाजपा ज़िलाध्यक्ष अजय शर्मा ने सभी नवनियुक्त मण्डल अध्यक्षों को शुभकामनाएं दी और विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी द्वारा दी गयी ज़िम्मेवारी का नई ऊर्जा के साथ परिपूर्ण करेंगे। युवा मोर्चा अध्यक्ष नरिंदर लुबाना ने बताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी इससे पूर्व भी पार्टी के सदस्य रहे हैं और विभिन्न ज़िम्मेवारियों का निर्वहन किया। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा की सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने अपने अनुभव के माध्यम से पार्टी को और नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।



















