भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा आज महान क्रांतिकारी एवं देश की स्वतंत्रता के लिए अपनी प्राणों की आहुति देने वाले शहीद चंद्रशेखर आजाद का 114 वा जन्मदिवस के अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनीता धवन जी के नेतृत्व में महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया दीप प्रज्वलित कर उनके जन्म दाता माता श्री जगरानी देवी एवं पिताश्री सीताराम तिवारी जी जोकि अलीराजपुर मध्य प्रदेश के वासी थे इस महान सपूत को जन्म देने के लिए उन्हें भी सादर भाविनी श्रद्धांजलि प्रदान कर भारत माता के महान सपूत महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी को माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत प्रणाम किया गया महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सुनीता धवन जी ने अपने संबोधन में कहा कि देश की आजादी के लिए चंद्रशेखर आजाद जी ने अपनी जवानी अपनी जिंदगी अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया वह हमारी आज की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं इस अवसर पर उपस्थित महिला मोर्चा महासचिव श्रीमती नेहा अरोड़ा एवं रूबी गुप्ता ने कहा की शहीद चंद्रशेखर आजाद ने कहा था मैं आजाद हूं आजाद रहा हूं आजाद रहूंगा और देश को आजाद करूंगा और आजादी से मरूंगा उस भारत मां के वीर सपूत को अंग्रेजी हकूमत जीवित पकड़ ना सकी उन्होंने अपना बलिदान देकर देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इस अवसर पर करो ना महामारी के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया गया कार्यक्रम के पश्चात हरियाली तीज पर्व के शुभ अवसर पर हाथों पर मेहंदी लगाकर बीच में कमल का फूल बनाकर सभी बहनों को एवं समाज के प्रत्येक परिवार को शुभ मंगलकामनाएं व्यक्त की गई इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुनीता धवन जी को सावन के झूले झूला कर रस्म अदायगी की गई प्रदेश की दोनों महासचिव श्रीमती रूबी गुप्ता एवं नेहा अरोड़ा ने उन्हें झूला झूला कर हरियाली तीज महोत्सव का पूरा आनंद लिया भगवान से कामना कि गई की कोरोनावायरस से जल्द राहत हो एवं सभी अपने परिवार सहित सुख शांति से रहें VrindaGupta,9888581839

























