**भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कारगिल शहीदों के सम्मान में पौधारोपण कार्यक्रम*

0
332

कारगिल विजय एवं देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों की स्मृति में भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष अरुण सूद जी के आहवान पर “एक पौधा वीर शहीदों के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीमती सुनीता धवन अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा चंडीगढ़ प्रदेश के नेतृत्व में मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा अपने विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण किया गया मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सुनीता धवन जी ने बताया कि पौधारोपण करने के पश्चात इसकी 6 महीने तक पूरी तरह से देखभाल की जाएगी 6 महीने के पश्चात पौधे की ग्रोथ की फोटो को देखकर उसका निरीक्षण किया जाएगा/ इस पौधारोपण अभियान में आज श्रीमती सुनीता धवन प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रूबी गुप्ता मोर्चा महासचिव श्रीमती नेहा अरोड़ा प्रदेश महासचिव प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्पा राठौड़ शबीना बंसल पूर्णिमा शर्मा सुमिता कोहली अलका जोशी रेखा रावत मीणा यशोदा सुनैना राखी सुब्रमण्यम सोनम वर्मा ने अपने-अपने क्षेत्रों में पौधारोपण कर 6 माह तक तक उसकी देखभाल करने का वचन लिया /Vrinda Gupta, 9888581839