Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

भाजपा चंडीगढ़ में चलाएगी ‘बिहार प्रवासी जनसम्पर्क अभियान’

0
249

भाजपा चंडीगढ़ में चलाएगी ‘बिहार प्रवासी जनसम्पर्क अभियान’
चडीगढ़,सुनीता शास्त्री।

भाजपा चंडीगढ़ द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद की अध्यक्षता में आज पार्टी कार्यालय कमलम में बिहार से संबंधित संगठनों, नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आने वाले दिनों में होने वाले बिहार विधानसभा चुनावों के बारे में चर्चा की गई और चंडीगढ़ में ‘बिहार प्रवासी जनसम्पर्क अभियान’ चलाने का निर्णय लिया गया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने सभी को बताया कि कैसे वह सब चंडीगढ़ में ही रहकर बिहार विधानसभा चुनाव में एन.डी.ऐ. की सरकार दुबारा बनाने में मदद कर सकते हैं।

उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वह सब चंडीगढ़ में ‘बिहार प्रवासी जनसम्पर्क अभियान’ चलाएँ और चंडीगढ़ में रह रहे बिहार के प्रवासी लोगों से संपर्क स्थापित कर उन्हें बिहार जाकर एन.डी.ऐ. गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करें व जिन प्रवासी लोगों का वोट अब चंडीगढ़ में है, उन लोगों से उनके सगे-सम्बंधी, रिश्तेदारों व मित्रों को मोबाईल फ़ोन के माध्यम से मतदान का यह निवेदन करवाया जाए। उन्होंने बताया कि कई वर्षों की अनिश्चितता व जंगल राज के बाद बिहार में एन.डी.ऐ. की सरकार बनी और लोकराज स्थापित हुआ, जिसके बाद प्रदेश विकास पथ पर अग्रसर हुआ। यही विकास की गती को बनाए रखने के लिए यह अत्यंत ज़रूरी है कि एक बार फिर एन.डी.ऐ. गठबंधन को बिहार में विजयी बनायाजाए। उन्होंने बताया कि इतिहास में किसी केंद्र की सरकार ने बिहार को इतना पैसा व परियोजनाएँ नहीं दी, जितनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मात्र छह साल में प्रदेश की 10 करोड़ जनता को समर्पित की हों।

इस अवसर पर बिहार से संबंध रखने वाले नेता व भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री गणेश झा को ‘बिहार प्रवासी जनसम्पर्क अभियान’ के संयोजक का दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर गणेश झा ने विश्वास दिलवाया कि वह सभी को साथ लेकर इस कार्य में अपने तन, मन और धन से समर्पित होकर इस कार्य को सफल बनाने का प्रयास करेंगे और निश्चित ही सफलता भी प्राप्त करेंगे।इस बैठक में चंडीगढ़ बिहार परिषद के अध्यक्ष उमाशंकर पांडे, मजदूर सेना व मिथिलांचल विकास सभा के सचिव मदन मंडल, सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र कुमार, भाजपा जिला महामंत्री शीलानाथ गुप्ता, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री रुबी गुप्ता, भाजपा जिला सचिव सुभाष मौर्य, मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह, संतोष गिरी, संजीत सिंह, रंजीत मिश्रा, बंटी सिंह, मोहन कुमार, संतोष सिंह, संजय झा, अशोक झा, अजय झा, कृष्ण देव, अमित कुमार, रमेश कुमार, मनोज श्रीवास्तव एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।