चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री। नगर निगम में महापौर, वरिष्ठ महापौर और उप महापौर के चुनाव में भाजपा के सभी प्रत्याशियों की जीत के उपरान्त भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अरुण सूद ने पार्टी के प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर और रामबीर भट्टी, महापौर रविकांत शर्मा, वरिष्ठ उप महापौर महेश इंद्र सिंह सिद्धू और उप महापौर फर्मीला देवी ने चंडीगढ़ढ़के प्रशासक वी पी सिंह बदनौर से शिष्टाचार भेंटवार्ता की । प्रशासक बदनौर ने इस जीत के लिए प्रदेश अध्यक्षसूऔर बाकी सभी को भी बधाई प्रदान की और साथ ही आशा व्यक्त की कि इनके नेतृत्व में नगर निगम में विकास के कार्यों में और अधिक तीव्रता आएगी इस शिष्टाचार भेंटवार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने हाउसिंग बोर्ड के मकानों के निवासियों और गांव के निवासियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तृत रूप से बात की । उन्होंने बताया कि हाउसिंग बोर्ड के मकानों में रह रहे लोगों को आये दिन कई समस्याओं से झूझना पड़ रहा है 7 उनकी समस्यायों को समझते हुए उनकी जायज मांगों को हल करवा कर उन्हें राहत प्रदान की जाये और हाउसिंग बोर्ड द्वारा दिए जा रहे नोटिस से उन्हें जो परेशानी हो रही है उसको हल किया जाये ।गांवों की विभिन्न समस्याओं पर उन्होंने प्रशासक को अवगत करवाया कि गाँवों में विकास के कार्यों को गतिमान करने हेतु विशेष फण्ड को जारी करवाया जाये और साथ ही गांववासी पानी के बिल अधिक आने से भी खासा परेशां हैं 7 अत: उनको इन बिल पर राहत प्रदान की जाये 7शिष्टमंडल की बातों को सुनने के उपरान्त प्रशासक वी पी सिंह बदनौर ने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही प्रशासन और नगर निगम और हाउसिंग बोर्ड के अधिकारीयों से इन समस्याओं के बारे में चर्चा करेंगे और जल्द ही इन समस्याओं को हल भी करवाएंगे ।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020