बहुमुखी प्रतिभा के धनी सुरेश पुष्पाकर को दिया गया मनांजलि साहित्य सम्मान- 2025
चण्डीगढ़ : एसएस फाउंडेशन द्वारा संचालित राष्ट्रीय संवेदनाओं को समर्पित मनांजलि मंच, चंडीगढ़ की ओर से टीएस सेंट्रल लाइब्रेरी में एक काव्य संध्या समारोह का आयोजन किया गय जिसके अंतर्गत ग्रेट ब्रिटेन से पधारे कवितावली पत्रिका के मुख्य संपादक सुरेश पुष्पाकर को कला, साहित्य व पत्रकारिता में योगदान के लिए ‘मनांजलि साहित्य सम्मान- 2025’ देकर सम्मानित किया गया। संस्था की संस्थापक अध्यक्ष डॉ संतोष गर्ग व ट्राई सिटी चंडीगढ़ की सुप्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञा डॉ सुनयना बंसल, सुप्रसिद्ध गायक कलाकार ब्रिजेश आहूजा, संवाद साहित्यिक मंच के अध्यक्ष प्रेम विज, जालंधर से इनू शर्मा ने उन्हें अंग वस्त्र, पुष्प व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
डॉ संतोष गर्ग ने बताया कि ब्रिटेन से पधारे सम्मानित कलाकार सुरेश पुष्पाकर मूल रूप में चंडीगढ के ही रहने वाले हैं। इन्होंने गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ़ आर्ट चंडीगढ़ से फाइन आर्ट में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की।
वर्ष 2011 में दिल्ली से प्रकाशित होने वाली राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका समाचार वार्ता के पांच राज्यों के प्रमुख बने जिनमें हरियाणा, पंजाब , हिमाचल जम्मू और कश्मीर तथा चंडीगढ़ शामिल थे। वर्ष 2014 में आप इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी के साथ जुड़े और राष्ट्रीय स्तर पर कई मीडिया जगत के सम्मान समारोह का आयोजन किया। वर्ष 2015 में सुरेश पुष्पाकर भारत से इंग्लैंड पलायन कर गए, जहां इन्होंने भारतीय कला और संस्कृति से विदेशी नागरिकों और प्रवासी भारतीयों को रूबरू कराया। सुरेश पुष्पाकर का यह भी कहना है कि वह किसी भी देश में रहेंगे लेकिन दिल भारत के लिए धड़कता रहेगा। उन्होंने कहा कि कला व साहित्य के माध्यम से समाज सेवा ही मेरा धर्म है जिसे पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास जारी रहेगा।