Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

बरात का इंतजार करती रही दुल्हन, नहीं आया दूल्हा, फोन सुन पसर गया सन्नाटा

0
229

बठिंडा। दूल्हे ने अंतिम समय पर शादी से इन्कार कर शहर की अमरपुरा बस्ती निवासी एक परिवार की खुशियों पर पानी फेर दिया। दुल्हन और उसका परिवार 13 नवंबर को बरात की राह देखता रहा, लेकिन बरात नहीं पहुंची। लाखों रुपये खर्च कर बारात के स्वागत लिए की गई तैयारियां धरी रह गईं। खुशियों वाले घर में सन्नाटा पसर गया। दूल्हे के शादी से इन्कार करने पर दुल्हन व उसके परिवार ने लड़के के परिवार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। लड़के के माता-पिता को थाने बुलाया गया, लेकिन उन्होंने भी लड़के की ओर से शादी से मना करने की ही बात दोहराई। लड़के के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
लड़की पक्ष ने पुलिस को बताया कि 27 अप्रैल 2017 को उनकी बेटी की मोगा जिले के धर्मकोट निवासी अनिल कुमार से सगाई हुई थी। उन्होंने सगाई पर काफी पैसा खर्च किया था। लड़के को बाइक व परिजनों को कई गिफ्ट दिए थे। 13 नवंबर को उन्हें बरात लेकर आना था। तय हुआ था कि दूल्हा 12 की रात को ही बठिंडा पहुंच जाएगा। 12 नवंबर को जब दूल्हा नहीं पहुंचा तो लड़के के परिवार ने मौसम खराब होने की बात कही। 13 को भी लड़की पक्ष के लोग बरात का इंतजार करता रहा। फोन कर पूछने पर बताया कि लड़का शादी से इन्कार कर रहा है, इसलिए बरात नहीं आएगी।
जो धोखा दे जाए उससे समझौता नहीं, सबक सिखाना चाहती हूं  
जिस लड़की की शादी होने वाली थी, वह भी अब इस घटना के बाद लड़के को सजा दिलाकर सबक सिखाना चाहती है। लड़की का कहना है कि जो अंतिम क्षणों पर धोखा दे जाए, ऐसे लड़के से शादी किसी कीमत पर नहीं करूंगी। कुछ भी हो, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। परिवार को जो आर्थिक व सामाजिक नुकसान हुआ, उसकी भरपाई करे।
एसएसपी के पास भी पहुंचे शिकायत लेकर
मंगलवार को भी युवती का भाई, माता-पिता और कुछ रिश्तेदार एसएसपी से मिलने उनके दफ्तर पहुंचे। एसएसपी के दफ्तर में नहीं होने पर पीडि़त परिवार की मुलाकात नहीं हो पाई।
लड़के के माता-पिता से हुई पूछताछ : चौकी इंचार्ज
वर्धमान चौकी इंचार्ज हरनेक सिंह का कहना है कि युवक के माता-पिता को बुलाकर पूछताछ की गई है। मामले की जांच की जा रही है।