Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

फैशन उत्सव-चंडीगढ़ स्टाइल वीक का चौथा संस्करण शाही अंदाज में संपन्न

0
319

चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। दो-दिवसीय फैशन उत्सव-चंडीगढ़ स्टाइल वीक का चौथा संस्करण वेलकमहोटल बेला विस्टा, सेक्टर 5 में शाही अंदाज में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन स्टॉर्म फैशन कंपनी द्वारा किया गया था, जो भारत की सबसे बड़ी फैशन वीक प्रॉड्यूसर है।चंडीगढ़ स्टाइल वीक के समापन वाले दिन, न्यूयॉर्क की एक प्रसिद्ध डिजाइनर, डॉ. संजना जॉन ने जल आंदोलन के समर्थन में पेश अपने संग्रह से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसके तहत संजना वॉक फॉर वॉटर, वॉक फॉर लाइफ अभियान को बढ़ावा दे रही हैं।एच 2 ओ आंदोलन के अलावा शोकेस ने महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान देने के साथ ही मानव, पशु व पर्यावरणीय अधिकारों का भी समर्थन किया। इस संग्रह में शाम के पहनावे और सदाबहार प्रेम व मानवता को दर्शाने वाले गुलाबी रंग के पारंपरिक ब्राइडल वियर शामिल थे। मेरे वस्त्रों का फ्लो और अनुभव खुद को अभिव्यक्त करता है और स्वतंत्रता का समर्थक है। मेरे कलेक्शन में शामिल कपड़े अपेक्षाकृत ऑर्गेनिक और पर्यावरण के अनुकूल हैं। डॉ संजना जॉन के शोकेस ने जाति, रंग, पंथ, संस्कृति और रीति-रिवाजों से ऊपर उठकर मानवता और मानवीय मूल्यों को उजागर करने की कोशिश की।कोच्चि के एक डिजाइनर हरि आनंद ने ऑर्गेनिक थ्योरीज थीम पर भविष्य का स्प्रिंग समर 2020 संग्रह प्रस्तुत किया। हस्तनिर्मित कपड़े, प्राकृतिक फाइबर और ध्यान से की गयी दस्तकारी उनके संग्रह के मुख्य आकर्षण थे।हरि ने कहा, ‘कला वह नहीं है जिसे आप देख या महसूस कर सकते हैं। यह तो उस चीज के बारे में है जिसे आप दूसरे व्यक्ति की निगाह में लाते हैं और उसे जो महसूस कराते हैं। एक समय फैशन से तनिक भी प्रदूषण नहीं होता था, परंतु अब ऐसा नहीं है। कृत्रिम रगों, सिंथेटिक यार्न, पॉलीस्टर और एक्रेलिक सामान की वकालत करके, हम अपने पर्यावरण को प्रदूषित कर रहे हैं और प्रकृति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। मेरे संग्रह ने टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल फैशन का विचार आगे बढ़ाने की कोशिश की है। इस अवसर पर बोलते हुए, स्टॉर्म फैशन कंपनी के सीईओ गौरव शर्मा ने कहा, चंडीगढ़ स्टाइल वॉक ने ट्राइसिटी के फैशन पे्रमियों के सामने नवीनतम फैशन ट्रेंड पेश किये। हम शीर्ष स्तर के नेशनल और इंटरनेशनल डिजाइनरों को यहां लेकर आये। पहले दिन साक्षी बिंद्रा और एडी सिंह द्वारा तैयार पहनावे पेश किये गये। समापन वाले दिन शोकेस और भी खूबसूरत हो गया। उल्लेखनीय है कि ईवेंट के शो डायरेक्टर लवेल प्रभु और ब्रांड एंबेसडर अपराजिता शर्मा थीं, जो चंडीगढ़ की जानी-मानी सोशलाइट हैं।