Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

प्रोफेट बजिन्दर सिंह मिनिस्ट्री ने महिला द्वारा लगाए आरोपों का किया खंडन

0
249

चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। चंडीगढक़ी रहने वाली महिला द्वारा अपनी 08 वर्षीय बच्ची के साथ प्रोफेट बजिन्दर सिंह मिनिस्ट्री द्वारा किये कथित कुकृत्य का जवाब देते हुए प्रोफेट बजिन्दर सिंह इन्हें सिरे से नकार दिया है और इन आरोपो को बेबुनियाद और निराधार बताया है। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन-,प्रेजिडेंट अवतार सिंह, जसपाल सिंह और अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। चंडीगढक़े एक होटल में आज आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रोफेट बजिन्दर सिंह मिनिस्ट्री की पत्नी अनीता और भाई पंकज सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि सिमरन नामक महिला द्वारा अपनी 08 वर्षीय बच्ची के साथ किये गए कुकृत्य को लेकर उन पर जो आरोप लगाए गए है, उससे वो काफी आहत है। अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए सिमरन द्वारा एक बच्ची को मोहरा बनाना निहायत ही निंदनीय और घटिया बात है। उन्होंने बताया कि सिमरन उनकी मुंहबोली बहन बनी हुई थी। पिछले वर्ष 2018 में वो खुद 7 सदस्यों के साथ, जिनमे सिमरन भी अपनी 08 वर्षीय बच्ची के साथ विदेश में एक इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस अटेंड करने गए थे। वहां पर वो अपने एक जानकार के निवास पर रुके थे। न की किसी होटल में। वहां की चर्च की इंचार्ज/पास्टर निर्मलजीत कौर है। वहां पर वो लोग एक सप्ताह के लिए रुके थे।इंडिया वापिस आने पर कुछ देर सब ठीक चलता रहा। सिमरन और उनके बीच भाई बहन का रिश्ता बना रहा। एक दिन सिमरन ने अचानक उनसे विदेश में या फिर माजरी चर्च में इंचार्ज की सीट दिए जाने की बात कही। कुछ दिन तो वो टालते रहे, लेकिन जब वो बार बार एक ही रट लगाए रही तो उन्होंने उसकी इस बात को इनकार कर दिया। जिसके बुरा मनाते हुए उसने एक मनघडं़त कहानी बनाते हुए विदेश से वापिस आने के 10 महीने बाद उन पर अपनी बच्ची के साथ जोर जबरदस्ती और धमकाने के आरोप दिए और चंडीगढ़पुलिस में शिकायत दे दी। जबकि पुलिस विभाग ने सिमरन से कहा कि ये वाक्या विदेश में घटा है, इसकी शिकायत उसे विदेश में तभी दर्ज करवानी चाहिए थी। इसके अलावा जांच पड़ताल में पास्टर के खिलाफ कोई सबूत नही मिला है। प्रोफेट बजिन्दर सिंह ने कहा कि सिमरन उनकी छवि को बदनाम करने चाहती है।संस्था के प्रेजिडेंट अवतार सिंह ने कहा कि सिमरन द्वारा पास्टर जी पर लगाये गए आरोपों को उनकी संस्था भी सिरे से नकारती है। ये सब प्रोफेट बजिन्दर सिंह मिबिस्ट्री की बढ़ती लोकप्रियता और उनकी छवि को धूमिल करने की कुटिल चाल है। संस्था इसका का संज्ञान लेते हुए सिमरन नामक महिला पर कानूनी कार्रवाई करने का विचार कर रही है।