पूर्व निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग को सफाई कर्मचारियों ने दी भावपूर्ण विदाई
– सरकार द्वारा उन्हें हिसार मंडल के आयुक्त की सौंपी गई है जिम्मेदारी
गुरुग्राम, 7 मई। प्रशासनिक सेवा में संवेदनशीलता और सेवा भावना का मेल दुर्लभ होता है, लेकिन पूर्व नगर निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग इस अपवाद के उदाहरण हैं। बुधवार को जब उन्हें विदाई दी गई, तो वह केवल एक प्रशासनिक औपचारिकता नहीं थी, बल्कि सफाई कर्मचारियों और अधिकारियों की ओर से दिया गया वह मान था, जो किसी अधिकारी के व्यवहार और कार्यशैली के प्रति सच्चे सम्मान को दर्शाता है।
सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद भवन में आयोजित इस विदाई समारोह में नगर निगम की सफाई शाखा के अधिकारी, यूनियन पदाधिकारी और कर्मी एकत्र हुए। गर्ग को पगड़ी पहनाकर और फूलमालाओं से सम्मानित किया गया — यह केवल परंपरा नहीं, उनके प्रति आत्मीयता का प्रतीक था।
ज्ञात हो कि आईएएस अधिकारी अशोक कुमार गर्ग को हाल ही में हरियाणा सरकार द्वारा हिसार मंडल का आयुक्त नियुक्त किया गया है। ु गुरुग्राम में उनका कार्यकाल खासतौर पर याद किया जाएगा — विशेषकर उस वक्त जब शहरी स्वच्छता एक चुनौती बनी हुई थी। उन्होंने कर्मचारियों की बात सुनी, समस्याओं को समझा और समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि निचले स्तर के कर्मी भी प्रशासन की प्राथमिकता में रहें। इस विदाई समारोह ने यह सिद्ध कर दिया कि प्रशासक का मूल्यांकन केवल उसके आदेशों से नहीं, बल्कि उसके व्यवहार से होता है। अशोक कुमार गर्ग ने जो व्यवहारिक नेतृत्व प्रस्तुत किया, वही उन्हें कर्मचारियों के बीच सम्मान दिला रहा है। गुरुग्राम में उनके योगदान की स्मृति अवश्य जीवित रहेगी।
पूर्व निगमायुक्त श्री अशोक कुमार गर्ग को मंगलवार को एक सादे किंतु भावपूर्ण समारोह में विदाई दी गई। उन्हें पगड़ी पहनाकर एवं पुष्पमालाएं अर्पित कर सम्मानित किया। गुरुग्राम में उनके कार्यकाल के दौरान स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में अनेक प्रभावी कदम उठाए गए, जिनमें सफाई व्यवस्था में पारदर्शिता लाना, कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान तथा समन्वयपूर्ण कार्य प्रणाली को बढ़ावा देना प्रमुख रहे। समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनके प्रशासनिक योगदान की सराहना की तथा उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर संयुक्त आयुक्त सुमित कुमार, वरिष्ठ सफाई निरीक्षक देवेन्द्र कुमार, संदीप कुमार, हर्ष चावला व अमन कुमार, सफाई निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार, हरीश शर्मा, दीपक डागर, गौरव व बलजीत, सफाई एक्सपर्ट प्रियंका, सफाई यूनियन से कार्यकारी प्रधान कैलाश कुमार, पूर्व जिला प्रधान राजेश कुमार, राज्य सचिव नरेश मलकट, पूर्व प्रधान रामसिंह, सुशीला, अनिता, कमला देवी, सोनिया, राकेश वाल्मिकी, धमेन्द्र, सुरेन्द्र, अनुज, जितेन्द्र सुमित, संजय, रविन्द्र, मुकेश, संगीत, भारत सहित सैंकड़ों सफाई कर्मचारी उपस्थित थे।
0 0 0