Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन जी आज श्री गोपाल गोलोकधान गोशाला, कैम्बवाला चंडीगढ़ में पूज्य गोपाल ‘ मणि’ गुरु जी के मुख से प्रवचन सुनते हुए*

0
311

*भारतीय नस्ल की गउशाला में आज पूज्य
गोपाल ‘मणि’ गुरु जी ने आज प्रवचन देते हुए कहा लोग आप को पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन कहते है पर में आपको अपूर्व मुख्यमंत्री कहता हुँ

*पूज्य गोपाल ‘मणि’ गुरु जी ने चन्द्रमोहन जी को अपने आशीर्वाद के साथ-साथ गोबर के बने हुए  गणेश जी व धेनु मानस ग्रन्थ,व शाल भेट  की*

शास्त्रों ने जो भारतीय नस्ल की गाय है उसको ही गाय कहा है ,

*आज कल गाय के साथ गोरखधंधा हो गया है गुरु जी ने कहा गाय को इस देश में माता का सम्मान प्राप्त होना चाहिए*

*गोबर के गणेश*
*गणेश जी का प्रकाट्य भी गोबर से हुआ है। शास्त्रों के अनुसार मां गौरी पार्वती ने अपने मैल से गणेश जी को बनाया। मां गौ-री अर्थात् गौ जैसी गाय सी मां ने अपने मैल(गोबर) से गणेश जी को बनाया। अर्थात् गाय के गोबर से गणेश जी का प्रकाट्य हुआ।

गाय को रोटी खिलाने के फायदे,

1. हिंदू शास्त्रों के अनुसार गाय के अंदर सभी देवी देवताओं का वास माना जाता है। अगर आप सुबह सबसे पहली रोटी गाय को खिलाते हैं तो आपको सभी देवी देवताओं का आर्शीवाद प्राप्त होता है।

2. गाय को गुरु के साथ भी जोड़ा गया है इसलिए मान्यता है कि गुरुवार के दिन गाय को हल्दी की रोटी खिलाने से धन, सपंत्ति और सुख में वृद्धि होती है। दुष्ट ग्रह भी शांत रहते हैं।

3. जो लोग मानसिक परेशान रहते हैं वो गाय को मीठी रोटी खिलाएं, ऐसा करने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और शरीर की सभी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है।

4. अगर आपको लगता है कि आपके सभी ग्रह खराब स्थिति में हैं तो आपको गाय को प्रतिदिन रोटी खिलानी चाहिए। ऐसा करने से आपको सभी ग्रहों के शुभ फल प्राप्त होने लगेंगे।

5. अगर को आपकी कोई इच्छा काफी समय से पूरी नही हुई है तो आप प्रतिदिन गाय को रोटी खिलाएं। ऐसा करने से आपकी वह इच्छा जल्द ही पूर्ण हो जाएगी।

गाय के लिए रखी गई रोटी को जब कुछ दोनों के अंतराल के बाद खिलाई जाती है तो ऐसी स्थिति में घर में बदहाली, दुःख और विपत्ति का साया मंडराने लगता है। ऐसे स्थिति में यह सदैव ध्यान रखना चाहिए कि गाय को खिलाने के लिए जो रोटी रखी गई है वह बासी ना हो।

हिन्दु धर्म में गाय का महत्व,गौ पूजन से इच्छाओं की पूर्ति,मां शब्द की उत्पत्ति गौवंश से हुई,गाय के सींग में ब्रह्मा, विष्णु, महेश,गाय सांस से खींच लेती है सारे पाप,गौमूत्र होता है फायदेमंद