Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पहले आओ पहले पाओ के आधार पर रूम अलाट – डा0 यश गर्ग

0
264

पहले आओ पहले पाओ के आधार पर रूम अलाट – डा0 यश गर्ग
कामकाजी महिला आवास में रैंट पर रुम की सुविधा उपलब्ध
गुरूग्राम 16 अप्रैल-2021
कामकाजी महिलाओं को अब जिला प्रशासन द्वारा रैडक्रास सोसायटी के माध्यम से सिविल लाईन स्थित कामकाजी महिला आवास में रहने की सुविधा प्रदान की जा रही है, ये जानकारी देते हुए रैडक्रास के अध्यक्ष एंव उपायुक्त डा0 यश गर्ग ने बताया कि गुरूग्राम जिले में देश भर सेे महिलाॅए विभिन्न कार्यो हेतु आती है जिनके लिए मकान आदि रेन्ट पर लेना काफी महंगा पड़ता है। उन्होने बताया कि रैडक्रास सोसायटी बगैर लाभ-हानि के जरूरतमन्द कामकाजी महिलाओं को रहने के लिए कमरा उपलब्ध करवाता है। आवास में 60 से 80 महिलाओं के रहने की समुचित व्यवस्था है। उपायुक्त ने आगे बताया कि 40 से अधिक महिलाॅए कामकाजी महिला आवास में रह रही है जिनके लिए सभी समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होने बताया कि कामकाजी महिलाआंे के लिए कामकाजी महिला आवास का पुनः रिपेयर आदि का कार्य भी बड़े स्तर पर किया गया है, जिस पर लाखों रुपए की राशि खर्च की जा चुकी है।
उपायुक्त ने आगे कहा कि महिला आवास में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर रूम अलाट किया जाता है। फार्म भरने उपरान्त दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जाती है, तदोपरान्त ही रूम अलाट किया जाता है।
रैडक्रास सचिव श्याम सुंदर ने बताया कि कामकाजी महिला आवास में कामकाजी महिलाॅओं के लिए पार्किंग व 06 और कमरो का रेनोवेशन करवाया गया है जो अब रहने के लिए तैयार है। कोई भी कामकाजी महिला जो रूम लेना चाहती है वह वार्डन कामकाजी महिला आवास 8510878779 एंव रैडक्रास सचिव के मोबाईल न0 9416464748 पर सम्पर्क कर सकते है।
कामकाजी महिला आवास की वार्डन कविता सरकार ने बताया कि आवास में रैडक्रास सोसायटी द्वारा दिन-रात का गार्ड आदि की नियुक्ति की गई है। उन्होने बताया कि कामकाजी महिला आवास सिविल लाईन में होने के कारण पूर्ण रूप से सुरक्षित है। जहाॅ महिलाओं के आने व जाने का समय भी निर्धारित किया गया है।