इस अवसर पर उनके साथ पार्टी के उपाध्यक्ष प्रेम कौशिक, प्रदेश महामंत्री चन्द्रशेखर और रामबीर भट्टी, महापौर रविकांत शर्मा, प्रदेश सचिव अमित राणा, डिप्टी मेयर फार्मिला, जिला अध्यक्ष जितेन्द्र मल्होत्रा, रविन्द्र पठानिया, राजिन्द्र शर्मा, मनीष भसीन और नरेश पंचाल, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विजय राणा, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार, ओ बी सी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नाथी राम मेहरा, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमजद खान, पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली, राजेश कालिया, सहित पार्टी के प्रदेश, जिला और मंडलों के पदाधिकारीगणों सहित कई रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष और उनके सदस्य भी अलग अलग कार्यक्रमों में उपस्थित रहे |
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई प्रदान करते हुए कहा कि आज हमें सम्पूर्ण प्रभुसत्ता की प्राप्ति को 72 वर्ष पूरे हो चुके हैं | इन बीते हुए वर्षों में हम सभी देशवासियों ने बहुत कुछ देखा | देश की आन बान और शान की रक्षा हेतु हमारे वीर सेनानी सपूतों ने देश की आजादी के बाद भी अपने प्राणों की आहुति देकर इसकी अस्मिता को मिटने नहीं दिया | वे हमारी सीमाओं की रक्षा हेतु भीषण सर्दी, गर्मी में भी डटे रहे ताकि हम सुरक्षित रहें | हम सभी ऐसे वीर सेनानी योधाओं को प्रणाम करते हैं |
आज वर्ष 1947 वाला भारत बदल चुका है | ये बात हमारे देश के दुश्मनों को अच्छी प्रकार से समझ आ चुकी है | वर्तमान केंद्र सरकार ने दुश्मनों के नापाक इरादों को नेस्तनाबूद करने के लिए न केवल हमारी देश की सेना के हाथ खोले बल्कि उनको सर्जिकल स्ट्राइक से ये साफ़ साफ़ सन्देश दिया कि हम दुश्मन को उसके घर में घुस कर भी मारना जानते हैं | आज सैन्य क्षेत्र में फिर हम बात करें “रफाल” की या अत्याधुनिक सुरक्षा सामान या अस्त्र शस्त्र की, वर्तमान मोदी सरकार ने देश की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न करते हुए सेना को दिल खोल कर अस्त्र शास्त्र से सुसज्जित किया | रक्षा के सौदों के लिए एक और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी गयी वहीँ “मेक इन इंडिया” के माध्यम से स्वदेशी सामान के लिए घरेलु उधोगों को भी बढ़ावा दिया |
आज हमें गर्व है हमारे देश का मुकुट कहे जाने वाले जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लोग भी अब केंद्र सरकार की लाभ की योजनाओं को पा रहे हैं जिनसे वो आज तक वंचित थे | विकास की मुख्यधारा में जम्मू कश्मीर के साथ साथ नार्थ ईस्ट प्रदेशों को भी जोड़ा जा रहा है | हाल ही में असम में एक लाख 30 हजार से भी अधिक गरीबों को केंद्र सरकार द्वारा उन्हें भूमि प्रदान किये जाने से साफ़ है कि मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की अवधारणा को धरातल पर उतार रही है | उन्होंने एक बार पुनः सभी चंडीगढ़वासियों, सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई प्रदान की |