देवेश मोदगिल को स्काउट गाइड चंडीगढ़ का सचिव बनने पर ए बी वी पी पंजाब यूनिवर्सिटी इकाई सहित स्वस्तिक गौतम ने बधाई दी
चंडीगढ़/बीबीएन 31 अगस्त
पंजाब यूनिवर्सिटी में हुई एक बैठक में चंडीगढ़ के पूर्व मेयर व वरिष्ठ अधिवक्ता देवेश मोदगिल को हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड चंडीगढ़ का प्रदेश सचिव व अन्य सदस्यों को यूनिट में नियुक्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। पंजाब विश्विद्यालय के गौरववीर सोहल, नवदीप सिंह, विशेष आनंद ढाका, सागर खत्री, यू आई एच टी एम पर्यटन डिपार्टमेंट डी आर कैंडिडेट 2025 स्वस्तिक गौतम ने कहा कि आशा है कि देवेश मोदगिल अधिक से अधिक युवाओं को हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड के साथ जोड़कर एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे व युवाओं को राष्ट्रीय मुख्यधारा से जोड़कर एक सफल और सजग नागरिक के रूप में समाज सेवा ओर आपदा प्रबंधन में निपुण बनाएंगे।



















