Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के त्याग, बलिदान और विचारों से पोषित भाजपा आज देश ही नही अपितु विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है: ज़िलाध्यक्ष अजय शर्मा

0
261

सशक्त राष्ट्रभक्ति के लिए कार्यकर्ता निर्माण करना अनिवार्य: पूर्व ज़िलाध्यक्ष दीपक शर्मा

पंचकुला 10 जनवरी: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के त्याग, बलिदान और विचारों से पोषित भाजपा आज देश ही नही अपितु विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। यह बात आज पंचकुला भाजपा ज़िलाध्यक्ष अजय शर्मा ने दो दिवसीय प्रशिक्षण शिवर के समापन अवसर पर कही।मां चंडी मंडल प्रशिक्षण शिविर के समापन के अवसर पर पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल ब्रिटिश पब्लिक स्कूल सेक्टर-12 पहुंचे।

जिला पंचकुला के शहरी दो मंडलों मनसा देवी व चण्डी मंडल में पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन आज रविवार को हुआ।जिसमें कुल 11 विषयों पर वक्ताओं द्वारा दोनो मंडलों में कार्यकर्ताओं को बौद्धिक व्याख्यान के माध्यम से अवगत कराया गया।मां चंडी मंडल में हुए प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का प्रमुख पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा तथा प्रभारी पूर्व मंडल अध्यक्ष सतपाल गुप्ता रहे। इसके साथ ही मनसा देवी मंडल में कार्यक्रम प्रमुख की जिम्मेदारी चंदन कुमार व प्रभारी जिला महामंत्री श्रीमती परमजीत कौर को सौंपी गई थी। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में मंडल अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी, शक्ति केंद्र के प्रमुख व वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। चंडी मंडल के अध्यक्ष संदीप यादव तथा मनसा देवी मंडल के अध्यक्ष जय कौशिक ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
ज़िलाध्यक्ष शर्मा ने कहा की हम सभी कार्यकर्ता प्रशिक्षण के उपरांत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार करने में हम सभी अपना अपना योगदान देंगे ताकि अच्छे समाज व राज्य का निर्माण हो सके। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यों को जनता के बीच लेकर जाएंगे। पिछले 6 वर्षों में मोदी सरकार ने अंतोदय के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत, आत्मनिर्भर भारत जैसी अनेक योजनाओं से गरीबों को लाभ दिया है।इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने धारा 370, राम मंदिर जैसे कई ऐतिहासिक निर्णय भी लिए। मोदी सरकार के सामर्थ्य के कारण ही आज चीन जैसा देश भी भारत से घबरा रहा है।

सशक्त राष्ट्रभक्ति के लिए कार्यकर्ता निर्माण करना अनिवार्य: दीपक शर्मा

जिला प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम के संयोजक पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा की सशक्त राष्ट्रभक्ति के लिए कार्यकर्ता निर्माण करना अनिवार्य है। जिसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन उनकी जिम्मेदारियों व कार्यशैली के प्रति सजग करने के लिए निरंतर प्रशिक्षण शिविर जैसे कार्यक्रम का आयोजन करती रहती है। भाजपा एक पार्टी नही अपितु एक परिवार है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। जनसंघ से भाजपा तक, त्याग, तपस्या, बलिदान के आधार पर ही आज पार्टी खड़ी है। उन्होंने कहा क्योंकि इतना बड़ा संगठन कभी भी एक व्यक्ति की मेहनत का नतीजा नहीं होता, बल्कि इसके पीछे हजारों-लाखों कार्यकर्ताओं के खून और पसीने का योगदान होता है। ऐसे कार्यकर्ता जिनके चेहरे कभी अख़बारों में या टेलीविज़न के परदे पर नहीं नज़र आते। दीपक शर्मा ने कहा देश की अस्मिता की रक्षा और समाज के गरीब से गरीब व्यक्ति की सेवा करना ही हमारा लक्ष्य है। प्रत्येक कार्यकर्ता का यह दायित्व है कि हम पार्टी की रीति-नीति और विचार को जन-जन तक पहुचाएं।