ट्रू मीडिया महिला काव्य मंच की ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन 30 नवंबर 2020 को किया गया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि ट्रू मीडिया के संपादक श्री ओमप्रकाश प्रजापति एवं जर्मनी से डॉक्टर शिप्रा शिल्पी रहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच की अध्यक्षा सुश्री गीतांजलि गीत, सूक्ष्मलता महाजन, डॉ. वीणा मित्तल, डॉ पुष्पा जोशी, रीता जयहिंद उपस्थित रहीं, गोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं कवयित्री प्रिया गोस्वामी की सरस्वती वंदना से हुई, गोष्ठी का मंच संचालन सुश्री कामना मिश्रा ने बड़े ही मनमोहक अंदाज में किया। सुश्री कामना मिश्रा की आवाज और अंदाज ने सबका मन मोह लिया। काव्य गोष्ठी में डॉक्टर शिप्रा शिल्पी(जर्मनी), सूक्ष्मलता महाजन(गाज़ियाबाद), गीतांजलि गीत (गाज़ियाबाद), रीता जयहिंद (गाज़ियाबाद), कामना मिश्रा (दिल्ली), चंचल हरेंद्र वशिष्ठ (दिल्ली),अंजू मोटवानी ( नोएडा ), प्रिया गोस्वामी (दिल्ली ), कुमुद रंजन झा (गाज़ियाबाद), अंजली श्रीवास्तव (गाज़ियाबाद), मौसमी प्रसाद (कोलकाता), शशिकिरण (गाज़ियाबाद), दीपा गुप्ता, बबीता गर्ग ने अपनी बेहतरीन मनमोहक रचनाओं की प्रस्तुति देकर गोष्टी में चार चांद लगा दिए। इस मौके पर श्री ओमप्रकाश प्रजापति, गीतांजलि गीत एवं रीता जयहिंद ने सभी रचनाकारों की भूरी- भूरी प्रशंसा की, आपको बता दें कि ट्रू मीडिया महिला काव्य मंच निरंतर देश- विदेश की महिला साहित्यकारों को ट्रू मीडिया महिला काव्य मंच पर स्थान देकर साहित्यकारों, साहित्य प्रेमियों और साहित्य का गौरव बढ़ा रहा है।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020