‘टोटल धमाल’ के सॉन्ग ‘मूंगड़ा’ पर जमकर नाचीं मुंबई की दो लड़कियां, दिखाए ऐसे मूव्स की ओरिजिनल डांस को भी छोड़ा पीछे

0
603

मुंबई. मुंबई की दो लड़कियों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों इस वीडियो में फिल्म 'टोटल धमाल' के सॉन्ग 'मूंगड़ा' पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं। फिल्म में यह सॉन्ग सोनाक्षी सिन्हा पर फिल्माया गया है, लेकिन मुंबई की इन दोनों लड़कियों ने सोनाक्षी से भी बेहतर डांस किया है। पेशे से कोरियोग्राफर हैं दोनों लड़कियां…

– ये दोनों लड़कियां पेशे से कोरियोग्राफर हैं। वे अक्सर बॉलीवुड सॉन्ग्स पर अपने डांस वीडियो सोशल मीडिया और यू-ट्यूब पर शेयर करती रहती हैं। इनमें से एक लड़की का नाम सोनल देवराज और दूसरी का नाम निकोल कॉनसेशाओ है। यू-ट्यूब पर दोनों 'टीम नाच' नाम से चैनल चलाती हैं, जिसे 18 लाख से ज्यादा लोग सब्सक्राइब कर चुके हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Total Dhamaal: Mumbai Girls Dancing On Mungda Song