Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

टायर फटने के बाद कैंटर ने टैंपो को मारी टक्कर, 2 लोगों की मौके पर ही मौत

0
243

चंडीगढ़.चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे पर अंबाला के पास एक कैंटर ट्रक के साथ हुई टक्कर में डेराबस्सी के दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। दोनों टाटा एस टेंपो में सवार थे, जो कैंटर के नीचे जा घुसा। 3 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों मृतकों को बाहर निकाला जा सका। दर्दनाक सड़क हादसे में एक साथ हुई दो मौतों के बाद टैंपो यूनियन समेत शहर में शोक का माहौल है।

हादसे में टाटा एस चला रहे 58 साल के मेंहदी हसन पुत्र हबीब चंद वासी डेराबस्सी और 48 साल के केहर सिंह वासी देवी नगर की मौके पर मौत हो गई। मेहंदी हसन पेशे से ट्रांसपोर्टर हैं। वे केहर सिंह के साथ वापस डेराबस्सी लौट रहे थे।

मेहंदी हसन के भतीजे मेजर अली ने बताया कि हादसा तड़के करीब 2:00 बजे हुआ शाहबाद के समीप हाईवे पर टाटा एस गाड़ी को ओवरटेक करते हुए लुधियाना नंबर का एक कैंटर का अगला बायां टायर फट गया। कैंटर ने बाईं ओर जा रहे टाटा एस को टक्कर मारी और उसके आगे आने पर टाटा एस कैंटर के नीचे जा घुसा। इससे उनके ताऊ मेहंदी हसन और साथ बैठे केहर सिंह टेंपो के कैबिन में फंस गए।

लोगों ने एक ट्रैक्टर और जीप की मदद से 3 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक दोनों दम तोड़ चुके थे। मेहंदी हसन अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बेटे छोड़ गए हैं, जबकि केहर सिंह के परिवार में पीछे पत्नी के अलावा एक बेटी व दो बेटे हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

क्षतिग्रस्त टैंपो से तीन घंटे के बाद मृतकों को बाहर निकाला गया।