जाखड़ साहिब अराजकता व लॉ एंड आर्डर की बिगड़ी स्थिति में संविधान ही मार्गदर्शक व रक्षक युथ कांग्रेस व वामपंथी पंजाब के माहौल को खराब कर रहे हैं :चुघ

0
158

चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ ने कांग्रेस पार्टी व कैप्टन सरकार द्वारा पंजाब के महामहिम राज्यपाल श्री बी.पी. सिंह बदनौर द्वारा राज्य में किसानों के आन्दोलन की आड़ में सताधारी दल के कार्यकर्ताओं व नेताओं की शह पर असमाजिक तत्वों द्वारा बिगड रही कानून व्यवस्था पर राज्य के पुलिस प्रमुख दिनकर गुप्ता व पंजाब की मुख्य सचिव विन्नी महाजन को तलब करने पर प्रश्न उठाने की निन्दा करते हुये कहा की पंजाब सरकार इस पर टिका टिप्पणी करने का नैतिक आधार खो चुकी है। चुघ ने कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड पर सीधा हमला करते हुये कहा की पुलिस प्रशासन की उपििस्थत में असमाजिक तत्व सरेआम सडक ,रेल मार्ग बाधित कर रहे है, 1500 से ज्यादा मोबाइल टावरों की बिजली काट रहे है, उनको क्षतिग्रस्त कर रहे है, टावरों के जेनेरेटर ट्रेक्टर ट्राली में बाधकर ले जा रहे है। उपरोक्त घटनाओं से पंजाब के उद्योग ,व्यापार करने वाले लोग भय के वातावरण में जीवन व्यतीत करने पर मजबुर हो रहे है।चुघ ने कहा की कांग्रेस पार्टी संघीय ढांचे की दुहाई लगा रही है जबकि इसी पार्टी के द्वारा विगत में संघीय ढांचे के टुकडे टुकडे करने में कोई कसर नही छोडी गई है। कांग्रेस सरकारों ने बडी ही बेशर्मी से अपने शासनकाल में 41 से ज्यादा चुनी हुई सरकारों को अपदस्त करके संघीय ढांचे का घोरतम उल्लघन किया था। देश में 19 महीने आपातकाल लगा कर जनता के मौलिक अधिकारों ,मीडिया की आजादी , न्यायपालिका पर कब्जा जैसे गैरलोकतान्त्रिक काम किये है। कांग्रेस पार्टी लोकतन्त्र की बात करने का नैतिक आधार खो चुकी है।