Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

जनता की आवाज सरकार तक पहुचाने के लिए सोशल मीडिया एक अच्छा प्लेटफार्म : सुरेंद्र राठी

0
230

जनता की आवाज सरकार तक पहुचाने के लिए सोशल मीडिया एक अच्छा प्लेटफार्म : सुरेंद्र राठी

पंचकूला, 10 अक्टूबर। आम आदमी पार्टी पंचकूला द्वारा रविवार को सोशल मीडिया को लेकर एक मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग में आम आदमी पार्टी सोशल मीडिया के सहारे सीधी जनता तक कैसे पहुंचें चर्चा हुई। जिला प्रधान सुरेंद्र राठी ने बताया कि आज के युग में सोशल मीडिया का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। आज देश में चुनाव प्रचार प्रसार में सोशल मीडिया ने जगह ले ली है। देश में फैल रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए या समाज सेवा के लिए या किसी के साथ हो रहे अत्याचार के बारे में अपनी बात सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया एक बहुत अच्छा प्लेटफार्म है। आम आदमी पार्टी आने वाले समय में प्रदेश में सोशल मीडिया की ट्रेनिंग सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दी जाएगी। इस कड़ी में पंचकूला की टीम को सोशल मीडिया प्रधान नसीब सिंह ने एक वर्कशॉप के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को बताया कि फेसबुक इंस्टाग्राम ट्विटर आदि कैसे चलाया जाता है। फेसबुक इंस्टाग्राम ट्विटर आदि कैसे उपयोग करना है। उसके बारे में 2 घंटे की ट्रेनिंग दी। इस ट्रेनिंग मीटिंग में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष नसीब सिंह प्रवक्ता विनश ढाका, उपाध्यक्ष विजय पैतका, योगी मथुरिया राजवीर दलाल अजय गुप्ता सुरेश अहलावत सुभाष सोमदत्त जगमोहन आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।