



विष्णु महाराज जी का संक्षिप्त जीवन :परिचय विष्णु महाराज जी का जन्म देहरादून मे हुआ था। उनकी स्कूली एवं कॉलेज की शिक्षा देहरादून में ही हुई। उन्होंने बीएससी डीएवी कॉलेज से कर रहे थे। उस दौरान यह 1982 में गौड़ीय मठ, चण्डीगढ़ घूमने के लिए आए थे लेकिन निश कंचन महाराज जैसे सन्यासी से प्रभावित होकर इन्होंने अपना घर परिवार त्याग दिया और पूरा जीवन भगवान श्री कृष्ण सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए समर्पित कर दिया एवं आध्यात्मिक शिक्षा लेने के लिए ब्रह्मचारी के रूप में संस्थान म प्रवेश कर गए। उन्होंने सैकड़ों पुस्तकों का संपादन एवं प्रकाशन किया। वर्तमान में वे “श्री कृष्ण चैतन्य संदेश” नामक पत्रिका के संपादक भी हैं। गत वर्ष कोविड-19 महामारी के दौरान चण्डीगढ़ प्रशासन के सहयोग से उन्होंने लाखों लोगों तक मुफ्त में भोजन वितरित करवाया था। इसी कारण पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनोर ने उनको स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया था। इसके पश्चात गणतंत्र दिवस समारोह में उनको चण्डीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार मनोज परीदा ने इनको समाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया। महाराज जी इस्कॉन चैरिटी ट्रस्ट सदस्य के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। चण्डीगढ़ चैतन्य गौड़ीय मठ से उनका दशकों से से संबंध रहा है व जन्माष्टमी एवं रथयात्रा समारोह के संचालन की बागडोर बड़ी कुशलता पूर्वक आज भी निभा रहे हैं।