*चण्डीगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस ने प्रशासन द्वारा की गई पानी के दरो में 3 गुणा वृद्धि के संबंधित ज्ञापन देकर प्रस्ताव को वापिस लेने की मांग की*
चंडीगढ़- आज यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष दीपक लुबाणा के नेतृत्व में चण्डीगढ़ प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम दफ्तर में महापौर से मुलाकात की। दीपक लुभाना ने बताया कि पिछले साल सितंबर में प्रशाशन द्वारा पानी के दामों में 3 गुणा वृधि करने का फैसला लिया था। जिसके विपरीत चण्डीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के साथ युवा कांग्रेस ने भाजपा पार्षदों और नगर निगम दफ्तर का घैराव भी किया था। उसके फलस्वरूप प्रशाशन ने दरो को 31 मार्च तक स्थागित किया था। उसी के मध्यनजर आज यूथ कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर को ज्ञापन दे कर इन दरो को वापिस लेने की मांग की।
यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने कहा कि ऐसे समय में लोगो की मूलभूत सुविधाओं जेसे पानी के दामों में वृद्धि करना उचित नहीं। कोरोना काल में कही लाखों लोग अभी भी बेरोजगार है सरकार को जहां लोगो की आर्थिक सहायता करनी चाहिए थी, वहां टैक्स पर टैक्स बढ़ा कर लोगो की जेब काटने का काम नही करना चाहिए। उन्होने कहा अगर इस पर जल्द फैसला न लिया गया तो युवा कांग्रेस पुरे शहर में एक बड़ा आंदोलन करेगी। इस मौके पर यूथ कांग्रेस महासचिव कवलप्रीत सिंह, सुखदेव भोरिया, विनायक बांगिया, सुखदेव सिंह, संजीव कुमार, वार्ड अध्यक्ष शानू खान, विकास कुमार, मंजूर खान, दीपक कुमार आदि यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।