Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

चंडीगढ़: ईवीएम पर पिंक सील न लगी होने के कारण कांग्रेस ने रूकवाई मतगणना, बीजेपी 1200 मतों से आगे चल रही

0
311

चंडीगढ़. चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा की किरण खेर 1200 मतों से आगे चल रही है। यहां मतगणना के दौरान एक ईवीएम मशीन पर पिंक सील न लगी होने के कारण कांग्रेस ने मतगणना रूकवा दी है। सेक्टर-26 सीसीईटी में बनाए गए स्ट्राॅन्ग रूम के सामने मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो गई। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार के बीच जबरदस्त टक्कर होने की उम्मीद है। शाम तक इस सीट के नतीजे सामने आ जाएंगे और यह तय हो जाएगा कि जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा।

रिजल्ट अपडेट्स:

  • केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट पर भाजपा की किरण खेर ने बढ़त बना ली है। इस सीट पर कांग्रेस के पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल खेर के सामने है।
  • मतगणना केंद्र पर भारी पुलिस बल लगाया गया है। पुलिस के आलाधिकारी मौके पर है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना चल रही है।
  • किरण खेर ने कांग्रेस के पवन बंसल से 1200 मतों से बढ़त बना ली है। 
  • ईवीएम पर पिंक सील न लगी होने के कारण कांग्रेस ने मतगणना रूकवाई

इस सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हरमोहन धवन कांग्रेस व भाजपा के उम्मीदवारों को जोरदार टक्कर दे सकते हैं। चंडीगढ़ में चुनाव के सातवें चरण में 19 मई को मतदान होगा। चंडीगढ़ सीट पर कुल 70.62 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछले लोकसभा चुनाव में इस सीट पर 73.62 फीसदी वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा सेक्टर-25 के गवर्नमेंट माॅडल हाई स्कूल और गवर्नमेंट माॅडल स्कूल (स्मार्ट) सेक्टर-53 में 85.41% वोटिंग हुई। 

कांग्रेस का मजबूत गढ़ रहा है चंडीगढ़

इस सीट पर सबसे पहले 1967 में हुए चुनाव में भारतीय जनसंघ के चांद गोयल ने जीत हासिल की थी। उसके बाद से अधिकतर समय इस सीट पर कांग्रेस का ही कब्जा रहा है। पवन बंसल 1991,1999,2004 और 2009 में इस सीट पर जीत का परचम लहराया था। 2014 में भाजपा की किरण खेर ने पवन बंसल को हराया था।