Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

गांधी स्मारक भवन, सैक्टर 16 ए, चंडीगढ़ में मनाया स्वतन्त्रता दिवस

0
214

 

गांधी स्मारक भवन, सैक्टर 16 ए, चंडीगढ़ में मनाया स्वतन्त्रता दिवस

चंडीगढ़: गांधी स्मारक निधि, पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश की ओर से गांधी स्मारक भवन सेक्टर 16 ए चंडीगढ़ में 75 वां  स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गांधी स्मारक भवन के निदेशक देवराज त्यागी ने सबसे पहले तिरंगा झंडा फहरा कर कार्यक्रम का आरम्भ किया।

बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम झंडा गीत तथा राष्ट्रीय गीत के साथ समारोह का संपन्न हुआ। इस अवसर पर निदेशक देवराज त्यागी  ने बताया कि  75 वां  स्वतन्त्रता दिवस हर्सोउल्लास के साथ मनाया गया।

निदेशक देवराज त्यागी ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि स्वतन्त्रता आंदोलन के दौरान पंजाब का योगदान महत्वपूर्ण रहा। जलियांवाला बाग हत्याकांड भी यही हुआ जिसने स्वतन्त्रता आंदोलन को और सक्रिय कर दिया। जिसमें लगभग साढ़े तीन लाख लोगों ने कुर्बानियाँ दी। चाहे यह क्रांति असफल रही लेकिन इसने देश में आज़ादी की चिंगारी जला दी जो बाद में बड़े आंदोलन में परिवर्तित हुई।

डा. देवराज त्यागी, निदेशक गांधी स्मारक भवन सेक्टर 16 ए चंडीगढ़ ने धन्यवाद किया। कार्यक्रम में कंचन त्यागी, पापिया चक्रवर्ती, रामादेवी, नीरजा राव, आनन्द राव, अमित, महेंद्र सिंह इत्यादि लोगों उपस्थित थे।