Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

खिल भारत ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महासचिव और चंडीगढ़ ब्राह्मण सभा के प्रधान यशपाल तिवारी ने दिल्ली में हुए विस्फोटक आतंकी घटना की निंदा करते हुए इसे गंभीर एवं हृदयविदारक बताया

0
137

अखिल भारत ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महासचिव और चंडीगढ़ ब्राह्मण सभा के प्रधान यशपाल तिवारी ने दिल्ली में हुए विस्फोटक आतंकी घटना की निंदा करते हुए इसे गंभीर एवं हृदयविदारक बताया। शाम के समय जब सब अपने अपने काम से निवृत होकर घर की ओर जा रहे होते हैं और घर के लोग उनका इंतजार कर रहे होते हैं उसी समय ऐसी दिल दहलाने वाली घटना के बारे में सुनकर हर इन्सान का हृदय कांप उठता है। जो लोग दुर्घटना का शिकार हो गए उनके परिवार पर क्या बीती होगी ये सोचकर मन दुखी और व्यथित हो जाता है। सभी देशवासी सरकार से अनुरोध करते हैं कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि आने वाले समय में फिर किसी की हिम्मत न पड़े ऐसा कुर्कृत्य करने की। सरकार को इसकी बारीकियों से जांच करके दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए।