चंडीगढ,सुनीता शास्त्री। भारतीय कंपनी द्वारा आज पल्स ऑक्सीमीटर लॉन्च किया गया। प्रोटॉन मेडिकल सिस्टम्स द्वारा पेश पल्स ऑक्सीमीटर कोरोना काल में इस महामारी से पीडि़त रोगियों के लिए मददगार होगा । जो मरीज कोरोना वायरस से पीडि़त हैं उनके लिए ऑक्सीमीटर एक महत्वपूर्ण पैरामीटर है जो शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा व पल्स रेट जानने के लिए उपयोग किया जाता है। नागपुर स्थित एस्पायर फार्मास्यूटिकल्स ने भारत भर में पल्स ऑक्सीमीटर के विपणन और वितरण के लिए प्रोटॉन मेडिकल सिस्टम्स के साथ हाथ मिलाया है।प्रोटॉन मेडिकल सिस्टम्स के प्रबंध निदेशक आदित्य कुमार मोहपात्रा ने कहा, हमने स्वदेश निर्मित डिजिटल इन्फ्रारेड थर्मामीटर भी विकसित किया है।



















