- Hindi News
- National
- central minister jitendra singh says partition is greatest mistake of modern india
- सिंह ने कहा- गांधीजी ने कहा था कि यदि विभाजन हुआ तो मेरी लाश पर होगा
- ‘यदि विभाजन नहीं हुआ होता तो न अनुच्छेद 370 होता और न ही इसे हटाने का मुद्दा उठता’
Dainik Bhaskar
Sep 14, 2019, 09:56 AM IST
नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि विभाजन आधुनिक भारत की सबसे बड़ी भूल थी। विश्व हिन्दी परिषद के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि विभाजन नहीं हुआ होता तो आज जम्मू-कश्मीर पर चर्चा नहीं हो रही होती। गांधीजी ने कहा था कि यदि विभाजन हुआ तो यह मेरी लाश पर होगा। सिंह ने कहा कि पहले स्वतंत्रता दिवस पर भी महात्मा गांधी काफी निराश थे। वे दिल्ली में भी नहीं रुके थे बल्कि बंगाल चले गए थे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि क्या हम समझ गए हैं कि विभाजन सिर्फ कुछ लोगों की महत्वाकांक्षाओं के कारण हुआ। आजादी के वक्त एक बड़े वर्ग ने विभाजन का विरोध किया था। यदि विभाजन नहीं होता तो न अनुच्छेद 370 होता और न तो इसे हटाने का मुद्दा उठता।
‘टू नेशन थ्योरी’ बेमतलब साबित हुई
सिंह ने कहा- आप देख सकते हैं कि इतिहास में सिर्फ एक दुर्घटना के कारण हम कितने आगे या पीछे गए हैं। ‘टू नेशन थ्योरी’ पर विभाजन हुआ, लेकिन बांग्लादेश के गठन के साथ ही यह बेमतलब साबित हो गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता इंद्रेश कुमार भी मौजूद थे।
‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar_v2.js?vm20′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);}}





















