Dainik Bhaskar
Jul 01, 2019, 08:22 PM IST
बॉलीवुड डेस्क. सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। हालांकि इसका कोई नाम नहीं है लेकिन इसे लव आज कल का सीक्वल माना जा रहा है। इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म का हिमाचल में फाइनल शेड्यूल था। इसके पहले लगातार 66 दिन तक फिल्म की शूटिंग राजस्थान, दिल्ली सहित मुंबई में भी हुई।
सारा ने लिखा सपना हुआ पूरा : कॉफी विद करण शो में पापा सैफ अली खान के साथ पहुंची सारा ने कार्तिक आर्यन को अपना क्रश बताया था। सारा से जब पूछा गया कि वे किस बॉलीवुड एक्टर को डेट करना चाहती हैं तो उन्होंने कार्तिक आर्यन का नाम लिया था। शूटिंग पूरी होने के बाद सारा ने इंस्टाग्राम पर फोटो और मेमोरीज शेयर करते हुए लिखा है – इम्तियाज ने उनका सपना पूरा कर दिया।
वैलेंटाइन डे पर रिलीज होगी फिल्म : फिल्म की शूटिंग से जुड़ी मेमोरीज के बाद सारा ने फिल्म की रिलीज डेट भी बताई है। फिल्म 14 फरवरी 2020 को रिलीज होगी। फिल्म में रणदीप हुड्डा भी नजर आएंगे।

















