Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित की जाएंगी विषयगत गतिविधियां

0
161

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित की जाएंगी विषयगत गतिविधियां
– नगर निगम गुरूग्राम द्वारा 29 सितम्बर से 2 अक्तुबर तक आयोजित किए जाएंगे अलग-अलग कार्यक्रम
– इन विषयगत गतिविधियों में कचरा अलग करो अमृत दिवस, सार्वजनिक शौचालय सफाई जनभागीदारी अमृत उत्सव, कचरा प्रबंधन से जुड़े लोगों का अभिनंदन, कचरे से कला प्रदर्शनियां एवं बर्तन भंडार तथा सफाई मित्र अमृत सम्मान समारोह का होगा आयोजन

गुरूग्राम, 15 सितम्बर। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत नगर निगम गुरूग्राम द्वारा 29 सितम्बर से 2 अक्तुबर तक विभिन्न विषयों पर आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें कचरा अलग करो अमृत महोत्सव, सार्वजनिक शौचालय सफाई जनभागीदारी अमृत उत्सव, कचरा प्रबंधन से जुड़े लोगों का अभिनंदन, कचरे से कला प्रदर्शनियां एवं बर्तन भंडार तथा सफाई मित्र अमृत सम्मान समारोह शामिल हैं।

नगर निगम गुरूग्राम के आयुक्त मुकेश कुमार आहुजा के अनुसार आजादी का अमृत महोत्सव हमारी आजादी के 75 वर्ष और इन वर्षों में भारत की उपलब्धियों का जश्न मनाने केलिए भारत सरकार की एक पहल है। इसके तहत केन्द्रीय आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा 26 सितम्बर से 2 अक्तुबर तक विषयगत गतिविधियां आयोजित करने बारे निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय द्वारा जारी ईवैंट कलैंडर के तहत 29 सितम्बर को कचरा अलग करो अमृत दिवस मनाया जाएगा। इसी प्रकार, 30 सितम्बर को सार्वजनिक शौचालय सफाई जनभागीदारी अमृत उत्सव व 1 अक्तुबर को कचरा प्रबंधन से जुड़े लोगों का सम्मान, कचरे से बनी कला प्रदर्शियां एवं बर्तन भंडार से संबंधित गतिविधियां शामिल हैं। शनिवार, 2 अक्तुबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सफाई मित्र अमृत सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दिन सीवर सफाई कार्य से जुड़े कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर सहित उनके कल्याण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में उन्हें जागरूक किया जाएगा।
0 0 0