कहा: हवाओं और दरिया का रास्ता भला आज तक कौन रोक पाया है
पंचकूला,8 दिसंबर। आम आदमी पार्टी ने किसानों के भारत बंद के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद क ेजरीवाल को उनके ही आवास पर नजरबंद किये जाने की कड़ी आलोचना की है। पार्टी ने इसे लोकतंत्रिक मूल्यों की हत्या बताते हुए सरकार की घटिया हरकत करार दिया है। पार्टी का कहना है कि पहले किसानों को दिल्ली तक आने से रोकना और अब अरविंद केजरीवाल को घर में नजरबंद करना भाजपा सरकार की घटिया मानसिकता का परिचय है। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार किसानों के साथ साथ केजरीवाल से भी भयभीत है, क्योंकि केजरीवाल धरतीपुत्र किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूरी ईमानदारी से डटा हुआ है।
आज यहां जारी एक ब्यान में पार्टी के उत्तरी हरियाणा जोन के सचिव योगेश्वेर शर्मा ने कहा कि किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद को अन्य के साथ साथ आम आदमी पार्टी ने भी अपना समर्थन दे रखा है। भाजपा सरकार को इस बात का भय है कि किसान और दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल की सच्चाई को जानते हैं तथा उन पर पूरा भरोसा करते हैं कि वह एक ईमानदार नेता हैं और जो कहते हैं, उस पर खरा उतरते हैं इसी लिए सरकार ने उन्हें उनके ही आवास पर नजरबंद करवा दिया ताकि वे किसानों और आम आदमी के बीच न जा सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब गृह मंत्रालय के इशारे पर किया गया है। सिंघु बॉर्डर से लौटने के बाद कल से नजरबंद जैसे हालात बना दिए गए हैं। जिसके चलते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सभी बैठकें रद्द हो गई हैं। योगेश्वर शर्मा ने आगे कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार गृह मंत्रालय के आदेश पर पुलिस ने दिल्ली नगर निगम के तीनों महापौरों को जानबूझकर आज ही के दिन सुनियोजित ढंग से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के मुख्य गेट के बाहर धरने पर बैठा दिया है और इसका बहाना बना कर पुलिस ने मुख्यमंत्री के घर के बाहर बैरिकेडिंग कर दी गई ताकि ना केजरीवाल से कोई मिलने आ सकता और ना वो कहीं बाहर जा सकेंते। उन्होंने कहा कि भाजपा और उनकी पार्टी कार्याकर्ता की तरह काम कर रही दिल्ली पुलिस चाहे जितना जोर लगा ले, मगर हवाओं और दरिया का रास्ता भला आज तक कौन रोक पाया है। दिल्ली की जानता ने एक बार नहीं दो दो बार भाजपा का गरुर तोड़ा है और अब अगली लोकसभा चुनावों में देश का किसान इस अहंकारी पार्टी को धूल चटा देगी। अरङ्क्षवद केजरीवाल का एक एक कार्यकर्ता उनकी भावनाओं को आमजन व किसानों तक पहुंचाता रहेगा और भाजपा सरकार व उसकी एजेंट दिल्ली पुलिस का पर्दाफाश करके रहेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की अहंकारी सरकार को देश के किसान की मांगों के आगे झुकना ही पड़ेगा और किसान विरोधी तीनों बिल एक न एक दिन वापिस लेने ही पड़ेगे, क्योंकि देश का किसान इसे वापिस करवाकर ही रहेगा।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020