Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

अदिति ने कहा- पहली बार मिली तो अंगद का नेचर बहुत अच्छा लगा

0
239

  • शादी की तैयारियों के बीच रायबरेली की विधायक अदिति और नवांशहर के विधायक अंगद से विशेष बातचीत
  • अंगद सिंह पंजाब के नवांशहर से और अदिति सिंह उत्तर प्रदेश के रायबरेली से विधायक हैं

Dainik Bhaskar

Nov 18, 2019, 09:13 AM IST

जालंधर/नवांशहर. पंजाब के नवांशहर के विधायक अंगद सिंह और उत्तर प्रदेश के रायबरेली की विधायक अदिति सिंह की हाई प्रोफाइल शादी 2 दिन बाद यानी 21 नवंबर को दिल्ली में होनी है। लंबे समय से जिस प्रकार उत्तर प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के परिवार का दबदबा है, वैसे ही पंजाब में अंगद का परिवार भी राजनीति रसूख रखता है।

अंगद के पिता विधायक प्रकाश सिंह सैनी और अदिति के पिता विधायक अखिलेश सिंह करीब 20 साल दोस्त रहे। दिसंबर 2018 में अंगद और अदिति की सगाई हुई थी। अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दिल्ली में शादी समारोह में विधायक अंगद सिंह के परिवार के सदस्यों के अलावा नवांशहर से किसी भी राजनीतिक चेहरे को आमंत्रित नहीं किया गया है। शादी की तैयारियों के बीच अदिति सिंह और अंगद सिंह ने भास्कर से विशेष बातचीत की।

अंगद कहते हैं- अदिति में लोगों की सेवा करने का जज्बा अच्छा लगता है
अदिति ने बताया कि अंगद से पहली बार मिली तो नेचर और व्यवहार बहुत अच्छा लगा। उन्होंने मुझे और मेरी भावनाओं को समझा या फिर यूं कहें कि जितना मैंने उन्हें समझा, उससे ज्यादा उन्होंने मुझे जाना। शादी में अब समय नहीं बचा है। तैयारियों को लेकर बिजी हूं। अपनी शादी को लेकर बहुत खुश हूं। शादी पिता अखिलेश सिंह ने तय की थी। वहीं, अंगद ने कहा कि उन्हें अदिति में लोगों की सेवा करने का जज्बा बहुत अच्छा लगा।

अदिति और अंगद पहली बार बने विधायक
अदिति और अंगद दोनों ही 2017 में पहली बार विधायक बने हैं और दोनों को ही राजनीति विरासत में मिली है। 2017 के विधानसभा चुनावों में अंगद ने सबसे कम आयु के विधायक के तौर पर खुद की पहचान बनाई। लोकसभा चुनाव में अदिति पर रायबरेली के बछरावां टोल प्लाजा पर हमला हुआ था, तब से उन्हें वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है।

इस वजह से चर्चा में आईं अदिति
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर 2 अक्टूबर को यूपी विधानसभा के विशेष सत्र का कांग्रेस के बहिष्कार करने के बावजूद अदिति सिंह ने हिस्सा लिया था। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने अदिति सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया और कार्यकर्ताओं ने अदिति सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

25 को नवांशहर में भी बड़े स्तर पर होगी पार्टी
विधायक अंगद और रायबरेली से विधायक अदिति की शादी की पार्टी नवांशहर में भी बड़े स्तर पर होगी। नवांशहर में 25 नवंबर को होने जा रही रिसेप्शन पार्टी के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। राहों रोड स्थित दोआबा आर्य स्कूल के मैदान में होगी। 21 को दिल्ली में शादी के बाद 25 को नवांशहर में होने वाली रिसेप्शन पार्टी में 8 से 10 हजार लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।

DBApp