Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

अक्षय की मिशन मंगल से टकराएगी प्रभास की साहो, 15 अगस्त को रिलीज होंगी दोनों फिल्में

0
382

Dainik Bhaskar

Jul 04, 2019, 06:16 PM IST

बॉलीवुड डेस्क. अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्म मिशन मंगल की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। लेकिन यह दिन दो बिग स्टार्स की फिल्मों के क्लैश वाला होगा। दरअसल इसी दिन बाहुबली स्टार प्रभास की फिल्म साहो भी रिलीज हो रही है। 

 

मल्टी स्टारर है मिशन मंगल : अक्षय की यह फिल्म भारत के मिशन ऑफ मार्स की कहानी पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनक्षी सिन्हा, शरमन जोशी और कीर्ति कुल्हारी जैसे स्टार्स नजर आएंगे। फिल्म का डायरेक्शन जगन शक्ति ने किया है। 

 

 

साहो का प्रमोशन भी हुआ शुरू : बाहुबली फेम प्रभास, श्रद्धा कपूर और नील नितिन मुकेश स्टारर साहो भी 15 अगस्त को रिलीज हो रही है। फिल्म का पहला गाना साइको सैयां का टीजर भी शुक्रवार 5 जुलाई को रिलीज हो रहा है। हालांकि डायरेक्टर सुजीत की यह फिल्म मिशन मंगल से पहले ही रिलीज डेट फाइनल कर चुकी थी। 

 

बेसब्री से हाे रहा है साहो का इंतजार : प्रभास की सुपर एक्शन सीन्स वाली फिल्म साहो का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। 300 करोड़ के बजट में बन रही साहो तीन भाषाओं तमिल, तेलुगु और हिन्दी में एक साथ शूट हुई है। वहीं अक्षय ने हमेशा की तरह अपनी फिल्म की रिलीज के लिए नेशनल फेस्टिवल वाली डेट ही चुनी है।