
तपा में गुरु गोबिंद सिंह नगर में समूह नगर निवासियों की तरफ से सांझे तौर पर होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया, जिसमें उन्होंने होलिका दहन किया व होली का त्योहार मनाया। सभी ने मिल कर उपलों की होली तैयार की। बुराई पर अच्छाई की जीत का विजय करते हुए दहन किया। सभी ने समाज में बुराई के खिलाफ मिल कर लड़ने का प्रण लिया। जानकारी देते हुए प्रधान जगाराम ने बताया यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। कार्यक्रम में क्लब के प्रधान काला, राजकुमार, धर्मपाल, बंटी, काका, साजन, रिंकू, लीला राम और सीता राम आदि उपस्थित हुए।