
यमुनानगर | संतोषी माता मंदिर में गोपाष्टमी पर शंकराचार्य दंडी स्वामी विज्ञानानंद तीर्थ के आशीर्वाद व प्रेरणा से हवन-यज्ञ किया गया। इस दौरान 1966 के गोभक्तों-संतों के बलिदान पर मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गोसंवर्धन न्यास के अध्यक्ष रोहित चौधरी ने बताया कि इस दौरान गोरक्षा का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि आज के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण प्रथम बार गाय को चराने के लिए ले गए थे, तब ही गोपाष्टमी पर्व मनाया जाता है। स्वामी श्रवानंद ने बताया कि गोपाष्टमी पर सभी को परिवार सहित गाय का पूजन करना चाहिए। मौके पर पंडित माया मोहन कोठियार, जनार्दन प्रसाद, किशोर, रोहित चौधरी, प्रदीप यादव, संजीव प्रधान, पुनीत सुम्मी, कुलदीप पंडित, रजत दुग्गल, विनोद, राजन करवल, चिराग सिंघल, गौरव, तरुण, गगन सिब्बल, तनुज, निखिल, हेमंत, अशोक, सचिन कुमार, नोहित शर्मा, अश्विनी शर्मा, राहुल कांबोज, सौरभ गुलाटी, अजय मेसुन, रणधीर कुमार, सुभाष सैनी मौजूद रहे।