Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि हरियाणा प्रदेश कृषि, दुग्ध उत्पादन, स्वास्थ्य, सड़क, स्वच्छता व बिजली आपूर्ति सम्बन्धित अन्य सेवाओं में पूरी तरह आत्मनिर्भर बन चुका है।

0
197

चण्डीगढ़ 24 जुलाई- हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि हरियाणा प्रदेश कृषि, दुग्ध उत्पादन, स्वास्थ्य, सड़क, स्वच्छता व बिजली आपूर्ति सम्बन्धित अन्य सेवाओं में पूरी तरह आत्मनिर्भर बन चुका है। यह बात श्री दत्तात्रेय ने शनिवार को केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट के दौरान कही। श्री दत्तात्रेय ने केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से भी मुलाकात कर प्रदेश की विकास योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि केन्द्रीय नीति आयोग की रिपोर्ट के अुनसार हरियाणा तेजी से तरक्की करने वाले राज्यों में देश में पहले स्थान पर है। कृषि क्षेत्र में हरियाणा सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए और आगे बढ़कर कार्य किया है। प्रदेश में सभी फसलों की खरीद को सुविधाजनक बनाने के लिए ‘‘ मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’’ ‘‘ई-खरीद पोर्टल’’ शुरू किया गया है। जिससे किसानों को अपनी फसल बेचने, खाद, बीज, ऋण और कृषि उपकरणों के लिए मिलने वाली आर्थिक सहायता घर बैठे मिल सकेगी।
उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार ने हर जिले में मेडिकल काॅलेज खोलने का लक्ष्य रखा है। वर्तमान मेडिकल काॅलेजों में एम.बी.बी.एस. की सीटें 750 से बढ़ाकर 1850 की गई हैं। इसके साथ-साथ प्रदेश में योग को भी बढ़ावा दिया जा रहा है और हरियाणा योग आयोग का गठन किया गया है। प्रदेश के 6500 गांवों में योग एवं व्यायाम शालाएं खोलने का लक्ष्य रखा गया है।
श्री दत्तात्रेय ने आगे बताया कि प्रदेश में केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं के तहत सड़कों का जाल बिछाया गया है। प्रदेश में ‘‘हरियाणा ऑर्बिटल रेल काॅरिडोर’’ की स्वीकृति मिल चुकी है, जिस पर 5657 करोड़ रूपये की राशि खर्च होगी। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अभी तक 4438 कि.मी. सड़कों के निर्माण एवं सुधार पर 2523 करोड़ रूपये खर्च किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष बल दिया जा रहा है। सभी प्रकार के अपराधों पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा कई कार्यक्रम शुरू किए गए हैं, जिनमें हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स ब्यूरो स्थापित किया जा रहा है। प्रदेश में ‘‘डायल 112 सेवा भी शुरू की गई है, जिससे किसी भी संकट अथवा अपातकाल स्थिति में पुलिस द्वारा तत्काल सहायता मुहैया होगी।
राज्यपाल श्री दत्तोत्रय ने केन्द्रीय मंत्रियों के साथ बातचीत में खेलों पर विशेष चर्चा की। 23 जुलाई को जापान में शुरू हुए ओलम्पिक खेलों में प्रेदश के 30 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह एक गर्व का विषय है। उन्होंने आशा जताई है कि प्रदेश के खिलाड़ी ओलम्पिक में अपना बेहतर कर देश के लिए अधिक से अधिक पदक जीतने में कामयाब होंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दी। श्री दत्तात्रेय ने टोक्यो ओलम्पिक-2021 में साईखोम मीराबाई चानू को वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ  दी हैं और कहा कि ओलम्पिक में यह देश के लिए अच्छी शुरूआत है।