Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

स्प्रिंटर दुती चंद चाहती हैं बायोपिक में कंगना निभाएं उनका रोल, मेकर्स कर रहे लगातार अप्रोच

0
191

Dainik Bhaskar

Jun 23, 2019, 07:34 PM IST

बॉलीवुड डेस्क. देश की पहली एलजीबीटी एथलीट दुतीचंद ने कहा है कि कंगना रनोट उनकी बायोपिक के लिए परफैक्ट चॉइस होंगी। दुतीचंद, ऐसी पहली एथलीट हैं जिन्होंने स्वीकार किया था कि वे एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में हैं। अब वे चाहती हैं कि उनकी बायोपिक में उनका रोल निभाने वाला भी उनकी तरह साहसी ही हो।

फिल्ममेकर्स कर रहे इंतेजार : बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में दुतीचंद ने कहा कि उनके पास कई फिल्ममेकर्स आ रहे हैं जो उनकी बायोपिक के राइट्स लेना चाहते हैं। इनमें अनिल कपूर और राकेश ओमप्रकाश मेहरा जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। जब उनसे यह पूछा गया कि बायोपिक में किसे अपना रोल करते देखना चाहती हैं तो उन्होंने कहा – मुझे लगता है मेरी कहानी पर्दे पर कंगना रनोट ही सबसे बेहतर ढंग से निभा सकती हैं।

 

कंगना बोलीं मुझे खुशी होगी उनका रोल करके : जब कंगना से दुतीचंद की बायोपिक के बारे में सवाल किया गया तो उनका कहना था कि ये दुतीचंद का बड़प्पन है। मैं यह जानकर बेहद खुश हूं कि उन्हें लगता है मैं उनका रोल निभाने के काबिल हूं। वे साहसी हैं और उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में भी कई तरह के मानदंड स्थापित किए हैं। 

 

ऐसी है दुतीचंद की कहानी : अप्रैल 2019 में दुतीचंद ने सार्वजनिक रूप से अपने समलैंगिक होने की बात स्वीकार की थी। दुती ने बताया था कि वे अपने गृहनगर चाका गोपालपुर (ओडिशा) में एक लड़की के साथ रिश्ते में हैं। दुती ने एशियन गेम्स 2018 में दो सिल्वर मेडल जीते थे। वे 100 मीटर और 200 मीटर के फाइनल में दूसरे स्थान पर रही थीं।

जेंडर विवाद के कारण प्रतिबंध लगा था : दुती पर 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों से पहले जेंडर विवाद के कारण एक साल का प्रतिबंध लगा था। वे टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकी थीं। दुती का टेस्टोस्टोरेन (हार्मोन) बढ़ जाता था, इससे उन पर पुरुष होने के आरोप लगे थे। उनकी अपील पर लुसाने (स्विट्जरलैंड) स्थित खेल मध्यस्थता अदालत ने इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन (आईएएएफ) के फैसले को पलट दिया था। इसके बाद दुती 2016 रियो ओलिंपिक में हिस्सा ले सकी थीं।