चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। स्टेप्स ग्रोइंग एकेडमी चंडीगढ़ ने आज बेबी और जूनियर सुपर किड मॉडल-2020 के कैलेंडर को रिलीजज़किया। कैलेंडर को प्रतियोगी बेबी ध्वनि महाजन ने रिलीजकिया। बेबी कैलेंडर में यहाँ 0 से 04 आयु वर्ग के बेबीज को भी शामिल किया है, तो वहीँ जूनियर सुपर किड मॉडल में 05 से 12 आयु वर्ग के बच्चों को शामिल किया गया है। वहीँ इस मौके पर इन्ही आयु वर्ग तक के बच्चों की एक रैंप वॉक का भी आयोजन किया गया।स्टेप्स ग्रोइंग एकेडमी की निदेशक शिवि महाजन और प्रबंध निदेशक गौरव महाजन ने बताया कि उनकी एकेडमी की ओर से 0 से 04 आयु वर्ग के बेबीज का कैलेंडर दूसरी बार और 05 से 12 आयु वर्ग तक के बच्चों का कैलेंडर पांचवी बार प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन कैलेंडर कि विशेषता ये है कि कॉन्सेप्चुअल (वैचारिक ) रूप से तैयार किये गए है। दोनों ही कैलेंडर में मॉडल्स की 2-2 फोटोज को शामिल किया गया है, जिसमे एक इंडोर और एक आउटडोर तैयार की गयी है ।गौरव महाजन के अनुसार आउटडोर में यहाँ गाँवों, पार्क्स, बिल्डिंग्स और मार्केट्स में फोटो शूट किया गया है। वहीँ इंडोर में एकेडमी में ही फोटो शूट किया गया है। उन्होंने बताया कि कैलेंडर में यहाँ 0 से 04 आयु वर्ग में ध्वनि महाजन, अन्वी गुप्ता और इनाया मिन्हास है, वहीँ 05 से 12 आयु वर्ग में मनमुदित मेहरा, भक्ति गोयल, चारवी अरोड़ा, कनिष्का भगत, माइरा मक्कर, अभय भगत, अद्विती सिंह, दृष्टि बंसल, मानवी शर्मा, यशराज पाल, जसप्रीत कौर और श्रेया गौतमी मॉडल्स है ।शिवि महाजन ने बताया कि अद्विती सिंह, मानवी शर्मा, चारवी अरोड़ा, कनिष्का भगत और मनमुदित मेहरा उनकी एकेडमी से पिछले 04 साल से जुड़े हुए है। तकरीबन ये सभी बच्चे पंजाबी फिल्मों और नेशनल चैनल में अपनी एक्टिंग, मॉडलिंग से अपने हुनर का जलवा बिखेर रहे है । उन्होंने बताया कि उनका उद्देशय बच्चों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है ।
Home
Citizen Awareness Group स्टेप्स ग्रोइंग एकेडमी ने रिलीज किया बेबी और जूनियर सुपर किड मॉडल-2020...
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















