Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

सौरभ वर्मा ने वियतनाम ओपन जीता, फाइनल में चीन के जियांग को हराया

0
387

  • भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ ने फेई जियांग सुन 21-12, 17-21, 21-14 से हराया
  • लक्ष्य सेन ने डेनमार्क के विक्टर को 21-14 21-15 से हराकर बेल्जियन इंटरनेशनल खिताब जीता

Dainik Bhaskar

Sep 15, 2019, 09:31 PM IST

खेल डेस्क. भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा ने रविवार को वियतनाम ओपन खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल में दूसरी सीड सौरभ ने चीन के फेई जियांग सुन 21-12, 17-21, 21-14 से हरा दिया। इससे पहले सौरभ ने सेमीफाइनल में जापान के मिनोरू कोगा को 22-20, 21-15 से हराया था।

मैच के पहले सेट में 25 वर्षीय सौरभ ने फेई जियांग को 21-12 से हराया था। इसके बाद फेई ने शानदार वापसी की और सौरभ को दूसरे सेट में 21-17 से हराते हुए मैच बराबर कर दिया। तीसरे और निर्णायक सेट में सौरभ ने फिर वापसी की और फेई को 21-14 से हराते हुए मैच अपने नाम कर लिया। यह मैच 72 मिनट तक चला।

लक्ष्य ने बेल्जियन इंटरनेशनल खिताब जीता
वहीं, भारत के उभरते युवा शटलर लक्ष्य सेन ने शनिवार को उलटफेर करते हुए बेल्जियन इंटरनेशनल चैलेंज खिताब जीता। लक्ष्य ने पुरुष एकल वर्ग में डेनमार्क के दूसरी सीड विक्टर स्वेंड्सन को सीधे सेट में 21-14 21-15 से हराया। यूथ ओलम्पिक में रजत पदक विजेता लक्ष्य ने यह मुकाबला 34 मिनट में जीत लिया।

DBApp