Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

सिंह हरजोत गीत स्टार फील ’के साथ मचा रहे है धूम

0
368

चंडीगढृ,सुनीता शास्त्री। सिंह हरजोत अपने आगामी गीत स्टारफील के साथ पंजाब के ठंडे मौसम में कुछ गर्माहट ला रहे हैं। यह गाना अरसारा म्यूजिक पर रिलीज किया गया है।यह गाना अरसरा म्यूजिक के ऑफिशल यूट्यूब चैनल पर पहले ही रिलीज किया जा चुका है।सिंह हरजोत ने खुद इस गीत के बोल लिखे है। दाऊद ने संगीत निर्देशित किया है और गीत की वीडियो जेसी धनोआ द्वारा निर्देशित की गयी है। यह बीट नंबर अरसरा म्यूजिक के लेबल के तहत जारी किया गया है। जिन्होंने पंजाबी हिट फिल्म गोरियां नु दफा करो, अंग्रेज और अरदास का भी निर्माण किया है। पूरा प्रोजेक्ट सुखजिंदर बच्चू द्वारा डिजाइन किया गया है।गीत के रिलीज के मौके पर सिंह हरजोत ने कहा, मैं कड़ी मेहनत करने और दर्शकों के साथ ईमानदार होने में बहुत विश्वास रखता हु। मैं हमेशा दर्शकों को वह पेश करना चाहता हूं जो उन्हें सुनना पसंद है और यह गीत उस श्रेणी में आता है। मैं अपने प्रशसको का मनोरंजन करना जारी रखूंगा और हमेशा बेहतर करने की कोशिश करूंगा। गीत के निर्देशक जेसी धनोआ ने कहा, इस गीत के बोल शानदार हैं और सिंह हरजोत की आवाज़ भी गीत के वीडियो के साथ मैच होगी। प्रोजेक्ट के निर्माता सुखजिंदर बच्चू ने कहा, अरसारा म्यूजिक में हम नए कलाकारों को मौका देना चाहते हैं और इसलिए हम इस तरह के गीतों के साथ आगे बढ़ते हैं। म्यूजिक लेबल को बढ़ावा देने के लिए भविष्य के कलाकारों के साथ काम करने से बेहतर कोर्ई तरीका नहीं है।