Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

सालभर से चल रहा शो होगा बंद, स्टारकास्ट मेकर्स के फैसले से अनजान

0
475

किरण जैन/टीवी डेस्क.  स्टार प्लस का शो ‘कृष्णा चली लंदन’ ऑफएयर होने जा रहा है। सूत्रों की मानें तो एक साल से चल रहे इस शो को मेकर्स ने बंद करने का फैसला लिया है। शो से जुड़े करीबी सूत्र कहते हैं, “पिछले दो-तीन महीने से इसके बंद होने की चर्चा है। चैनल की ओर से मेकर्स को कई बार अल्टीमेटम भेजा जा चुका है। स्टोरीलाइन बदलकर भी इसे चलाने की कोशिश की गई, लेकिन यह ऑडियंस को इम्प्रेस करने में फेल रहा। फाइनली इसे ऑफएयर करने का डिसीजन लेना पड़ा। इसका आखिरी एपिसोड 14 जून 2019 को रिलीज होगा।”

स्टारकास्ट डेवलपमेंट से अनजान 

– खास बात यह है कि शो की स्टारकास्ट इस डेवलपमेंट से बिल्कुल अनजान है। जब हमने इस बारे में लीड एक्ट्रेस मेघा चक्रवर्ती से बात की तो उन्होंने बताया, “हां, मैंने भी सुना है। लेकिन अब तक हमें किसी भी तरह का ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं दिया गया है। हम भी इस बात की पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल तो हम शो के लिए शूट कर रहे हैं।”

यह शो करेगा रिप्लेस

– ‘कृष्णा चली लंदन’ को बंद होने में अभी करीब एक महीना है। लेकिन यह चर्चा भी शुरू हो गई है कि इसके बदले चैनल कौन-सा शो लाने वाला है। सुनने में आ रहा है करण सिंह ग्रोवर और दीपिका कक्कड़ स्टारर शो ‘कहां हम, कहां तुम’ ‘कृष्णा…’ का रिप्लेसमेंट हो सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।