Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया।

0
162

चंडीगढ़ , विज्ञप्ति। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया। चंडीगढ़ में सपाइयों ने कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत कर नगर निगम चुनाव में शहर के कई वार्डों में सपा के पार्षद बनाने का संकल्प लिया।
चंडीगढ़ सेक्टर 45 स्थित एक नामी होटल में कोरोना नियमों को ध्यान में रखते हुए साधारण तरीके से जन्मदिन मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष विक्रम यादव एवं वरिष्ष्ठ नेता प्रोफेसर नछतर सिंह व श्रीमती सरोज करवाल के नेतृत्व में केक काटकर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन की बधाई दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही सर्व समाज का हित है।आज किसान, व्यापारी, उद्यमी सभी वर्ग परेशान हैं और भाजपा की सरकार से निजात चाहते हैं इसलिए कार्यकर्ता हर वार्ड और कालोनियों में जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मार्गदर्शन में विकास कार्यों से अवगत कराने का काम करें जिससे आगामी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में एवं 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाई जा सके।
मुख्य महासचिव सुरिंदर ठाकुर ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों व विचारधाराओं को अपनाकर ही देश व प्रदेश का भला हो सकता है क्योंकि समाजवादी विचारधारा में सभी को बराबरी व समानता का अधिकार मिलता है जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार केवल पूंजीपतियों के हितों को साधने का काम कर रही है उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव राधेश्याम यादव, राजनारायण यादव, त्रिलोकी राम, श्याम सुन्दर चौहान, सुमेर कश्यप, फईम अहमद, सरदार अमरपाल सिंह, सरदार जोगिन्दर सिंह, प्रहलाद बड़गुजर सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।