चण्डीगढ़ : शुभ लग्न, चण्डीगढ़ एवं उत्तराखण्ड मानव सेवा समिति की ओर से श्रावण मास के शुभ अवसर पर गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सैक्टर 38 वेस्ट पॉकेट-बी के तिकोना पार्क में खीर-पूड़े, दूध व पकौड़ों का लंगर लगाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संजय टंडन पूर्व बीजेपी अध्यक्ष, सह-प्रभारी हिमाचल प्रदेश द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में स्वामी रसिक महाराज, एरिया काउंसलर गुरबख्श रावत, रवि शर्मा, पूर्व मेयर, रवि रावत, जिला महामंत्री, बीजेपी, बीके शर्मा, संजीव कुमार, समाजसेवी, धर्माचार्य गिरवर शर्मा व अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन प्रधान आनन्द नौगाई की अध्यक्षता में उनकी समिति के सभी सदस्यों के सहयोग से सम्पन्न हुआ।




















