Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

शिरोमणि अकाली दल द्वारा चंडीगढ़ में पार्टी का विस्तार, डा. चीमा ने दिये नियुक्ति पत्र

0
270

शिरोमणि अकाली दल द्वारा चंडीगढ़ में पार्टी का विस्तार, डा. चीमा ने दिये नियुक्ति पत्र
– पार्टी की मजबूती के लिए दिन रात एक कर दें सभी अकाली नेता व वर्कर : हरदीप बुटेरला
चंडीगढ़, 26 जुलाई ( ): शिरोमणि अकाली दल की चंडीगढ़ युनिट के इंचार्ज डा. दलजीत सिंह चीमा (पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब) के दिशा निर्देशों मुताबिक अध्यक्ष हरदीप सिंह बुटेरला द्वारा चंडीगढ़ में पार्टी का विस्तार करते हुए गुरदीप सिंह ढिल्लों को पार्टी का चंडीगढ़ से उपाध्यक्ष लगाया गया है। इस के अलावा निरभै सिंह को चंडीगढ़ जोन नंबर 3 के उपाध्यक्ष जब कि अमर सिंह को वार्ड नंबर 5 के अध्यक्ष लगाया गया है। तीनों अहुदेदारों को सेक्टर 28 स्थित पार्टी आफिस में डा. दलजीत सिंह चीमा द्वारा नियुक्ति पत्र दिये गये तथा उनका पार्टी में स्वागत किया गया।
डा. चीमा ने नव-नियुक्त अहुदेदारों को पार्टी की चंडीगढ़ में मजबूती के लिए काम करने हेतु प्रेरित किया तथा कहा कि आने वाले नगर निगम चुनाव में सभी सीटों पर उम्मीदवार खड़े किये जायेंगे ताकि निगम में अकाली दल का मेयर बनाया जा सके।
पार्टी अध्यक्ष हरदीप सिंह बुटेरला ने आज स्थापित किया गये नये अहुदेदारों को बधाई दी तथा अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी की स्थिति मजबूत करने के लिए कहा ताकि निम्न स्तर पर पार्टी मजबूत की जा सके।
इस मौके सर्कल अध्यक्ष बलविन्द्र सिंह, सरप्रस्त ओम प्रकाश काका, अवतार सिंह बुटेरला, उपाध्यक्ष गुलाब सिंह मनीमाजरा, सुरजीत सिंह कैशियर, गुरचरन सिंह बुटेरला आदि भी हाजिर थे।