चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। विज़्डम प्री स्कूल के नन्हें विद्यार्थियों ने स्थानीय लाल द्वारा मंदिर में दौरा कर वहां सामुहिक रूप से भगवान का गुणगान व गायत्री मंत्र का जाप किया। यह सभी नन्हें विद्यार्थी स्कूल की डायरेक्टर वीना अरोड़ा व प्रिंसीपल गायत्री के नेतृत्व में मंदिर परिसर में पहुंचे थे। इस दौरान विद्यार्थियों को भगवान के बारें में तथा गायत्री मंत्र के महत्व को बताया गया। बच्चों ने भगवान का भजन अपने अध्यापकों के संग किया और भगवान के विभिन्न रूपों को जाना।वही दूसरी ओर मौज मस्ती व विद्यार्थियों के भरपूर मंनोरंजन के लिए विद्यार्थियों को एक निजी टॉय प्ले शॉप में ले जाया गया जहां विद्यार्थियों ने विभिन्न मंनोरंजक खेलों को खूब उत्साहपूर्ण तरीके से खेला और उनका भरपूर आनंद उठाया। इस अवसर पर स्कूल की डायरेक्टर वीना अरोड़ा व प्रिंसीपल गायत्री ने कहा कि मंदिर में नन्हें विद्यार्थियों मंदिर में ले जाना पाठ्यक्रम का हिस्सा था। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन आयोजित करने से बच्चों के मन में नेक व धार्मिक विचार उमड़ते है और वे सद मार्ग की ओर अग्रसर होते हैं। उन्होंने बताया कि एक अच्छी शिक्षा के साथ बच्चों मंनोरंजन करना बच्चों को अधिकार है इससे उनके व्यक्तित्व में निखार आता है।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















