विंग कमांडर व्योमिका सिंह तथा कर्नल सोफिया कुरैशी ने साबित कर दिखाया कि आज की नारी सब पर भारी : नीना तिवारी
चण्डीगढ़ : नारी जागृति मंच की पिंक ब्रिगेड द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सैनिकों के सम्मान में शौर्य यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में 200 से अधिक बच्चों तथा युवाओं ने बहुत उत्साह के साथ भाग लिया। यह यात्रा श्री हनुमंत धाम, सेक्टर 40 बी से शुरू होकर 40 की मार्केट से होती हुई वापिस मंदिर में संपन्न हुई। इस उपलक्ष में संस्था की प्रधान नीना तिवारी ने कहा की पिंक ब्रिगेड द्वारा निकाली गई शौर्य यात्रा न केवल हमारे देश के सैनिकों को सम्मान है बल्कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सैनिकों के लिए दिल से धन्यवाद है। उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने जो विजय प्राप्त की है तथा दो शेरनियों विंग कमांडर व्योमिका सिंह तथा कर्नल सोफिया कुरैशी, जिन्होंने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया, का पराक्रम अविश्वसनीय है। इन दोनों शेरनियों ने हिंदुस्तान की महिलाओं के सिंदूर की लाज रखी और दुश्मनों को भारत के सिंदूर की कीमत का एहसास कराते हुए नारी जाति का सर गर्व से ऊंचा किया व साबित कर दिया कि आज की नारी सब पर भारी।
इस यात्रा में मौजूद अन्य सदस्य पाल शर्मा, उषा सिंगला , कुमुद, गायत्री, अलका जोशी, सरला, सुदर्शन शर्मा, सुनीता आनंद, दीप्ति, कृष्णा, कंचन, सुमन ठक्कर, राज कालिया इत्यादि मौजूद थे।